ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

: शांति और सौहार्द के वातावरण में मनाए त्यौहार-एसपी जैन


गडबडी करने वालो से सख्ती से निपटेगा पुलिस प्रशासन

झाबुआ। भगोरिया एवं आगामी त्यौहारों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक झाबुआ अगम जैन द्वारा कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। भगोरिया एवं आगामी त्यौहार हर्षोल्लास व पारंपरिक रूप से मनाया जा सके, इस हेतु उक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अति. पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे, जिले के समस्त एसडीओपी, डीएसपी, समस्त थाना प्रभारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
आगामी त्यौहारो को देखते हुए समझाईश दी गई है कि यदि कोई भी गड़बड़ी करेगा तो पुलिस प्रशासन सख्ती से निपटेगा। पुलिस अधीक्षक झाबुआ ने आमजन को आगामी आने वाले त्यौहारों पर बधाई दी है एवं अपील की है कि आगामी त्यौहार लोग शांति और सौहार्द के वातावरण में मनाएं। पूरे जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से पूरे शहर में निगरानी सुनिश्चित की गई है। इसके पूर्व कलेक्टर कार्यालय झाबुआ में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा भगोरिया एवं आगामी त्योहारों को देखते हुए कानून-व्यवस्था के संबंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में अपर कलेक्टर, तहसीलदार, एसडीएम, जिले के पुलिस अधिकारी एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। जिसमें आगामी त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें