ब्रेकिंग

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

वीर सपूत की यह जन्मभूमि वंदनीय व देश प्रेम के लिए प्रेरक भूमि है- एसडीएम मीमरोट

सूचना

सरदारपुर : जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

Bakhtavar Express

Mon, Jul 13, 2026

सरदारपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आव्हान पर गायत्री शक्तिपीठ सरदारपुर नवग्रह वाटिका में तहसील विधिक सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष एवं प्रथम जिला सत्र न्यायाधीश हेमंत कुमार यादव द्वारा नवग्रह वाटिका में वृक्षारोपण किया गया। साथ ही गायत्री शक्तिपीठ परिसर में मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर के पास नवग्रह वाटिका का निर्माण किया गया है, सभी ग्रहों के स्थान पर उनके पौधे का रोपण कार्य पूर्ण हुआ। कार्यक्रम के इस मौके पर न्यायाधीश यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि गायत्री शक्तिपीठ पर किए जा रहे गायत्री परिवार जनों द्वारा जिर्णोद्धार कार्य प्रशंसनीय है, वर्तमान में पर्यावरण को बचाना और करना अपना कर्तव्य और अति आवश्यक है। गायत्री शक्तिपीठ ट्रस्टी अध्यक्ष भारद्वाज जयशंकर उपाध्याय ने शक्तिपीठ पर चल रहे कार्य योजना व वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया। परिसर में स्थापित होने वाले प्रखर प्रज्ञा सजल श्रद्धा समाधि स्थल एवं माता भगवती देवी स्मृति उपवन में लगाये जा रहे पौधों का अवलोकन किया। गायत्री परिवार की और से न्यायाधीश यादव का कार्य निर्माण समिति के भरत तिवारी, मंदिर पुजारी अंजनी शर्मा,नित्यानंद मिरदवाल डॉ भगवान पाटीदार, बृजमोहन आर्य,

संजय दीक्षित, पंडित अजय भट्ट,घनश्याम सोलंकी राजगढ़, बाबूलाल ओथवाल, रोहित गोड द्वारा स्वागत सम्मान किया गया।कार्यक्रम के अंत में हाइकोर्ट एडवोकेट राजीव उपाध्याय ने सभी का आभार माना।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें