बालिकाएं समाज का गौरव वह देश का भविष्य है- राजेंद्र बोकाडिया : नीम चौक पर व्यापारी संघ, अटल मार्केट पर चौहान परिवार की और से हुआ पुरस्कार वितरण
Bakhtavar Express
Wed, Oct 21, 2026
(अनवर मंसुरी)
नागदा (धार) - बाबा रामदेव युवा संगठन नीम चौक द्वारा 28 वें वर्ष मे बड़े ही भक्ति भाव से नवरात्रि पर्व मनाया गया जहां मंगलवार रात्री किराना व्यापारी संघ की और गरबा पांडाल पर गरबा कर मां की आराधना करने वाली 300 बालिकाओं को पुरस्कार वितरण किया गया । पांडाल पर गरबा रास की आकर्षक प्रस्तुतियाॅं दी
पुरस्कार वितरण के आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेंद्र बोकडिया ने कहा कि बालिकाए समाज का गौरव और देश का भविष्य है उनकी प्रतिभा को पहचानना उन्हे प्रोत्साहित करना और आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना हम सभी की जिम्मेदारी है। पुरस्कार केवल सम्मान नही बल्कि बच्चों के आत्मविष्वास को बढाने और उन्हे भविष्य मे बेहतर प्रदर्षन करने का माध्यम है। व्यापारी संघ केवल व्यापारीक गतिविधियों तक सीमित नही है बल्कि सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनो मे भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सदैव तत्पर रहता है। समाज मे सकारात्मकता लाने तथा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने वाले आयोजनो मे सहयोग करना संघ उद्धेष्य है। संघ के अशोक सोलंकी द्वारा सतत 28 वर्षो से सफल आयोजन के लिए बाबा रामदेव युवा संगठन सदस्यों को बधाई दी। व नवरात्रि पर्व हेतु गठित महिला मंडल समिति की प्रशंसा की।

कार्यक्रम में अतिथि किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष राजेन्द्र बोकड़िया, अमृतलाल सोलंकी, पुखराजमल कटारिया, राजमल राठौड़, अशोक सोलंकी, रतन कुमावत, घनश्याम राठौड़, मंडल संरक्षक डा.आरके चतुर्वेदी, विजेन्द्रसिंह बना मंचासिन थे अतिथियों का स्वागत समिति अध्यक्ष सुंदरबाई दग्दी, जगदीष भाटी, ईश्वर चौहान , कैलाश डियारसा, नवीन कुमावत, चिराग सोलंकी, , कुशाल कुमावत, व सदस्यों ने साफा व दुपटटा पहनाकर किया । कार्यक्रम का संचालन व रितेश दग्दी व यश भाटी ने किया।

नवरात्रि पर्व में महिला मंडल की माया कुमावत ,भावना भाटी ,रीता राठौड़,समता सांखला, दुर्गा कुमावत ,पूजा प्रजापत ,रोशनी कुमावत, रजनी देवड़ा ,पूजा दग्दी,सीमा देवड़ा, निकिता भाटी एवं कान्हा दग्दी,एवं संगठन सदस्यों ने सेवाएं प्रदान की वही जैक्लिन देवड़ा ,जयश्री भाटी का गरबा टीम में विशेष सहयोग रहा अटल मार्केट स्थित आदर्श रामायण मंडल नवदुर्गा उत्सव समिति गरबा पांडाल पर भी गरबा करने वाले 200 से अधिक बालिकाओं को स्व गोपाल चौहान स्व लक्ष्मी बाई चौहान स्व पूनम चंद चौहान की स्मृति में मंचासीन अतिथि हरि चौहान ,भारत राठौड़ ,राजेंद्र कुमार बोकाडिया ,कालूराम राठौड़, नारायण चौहान, राजेश ठाकुर ,ओमप्रकाश सेन , सुरेश चौहान, ईश्वर चौहान,द्वारा पुरस्कार प्रदान किए अतिथि राजेंद्र बोकाडिया ने कहा कि चौहान परिवार ने पुरस्कार प्रदान कर जो पुण्य का कार्य किया है वह प्रशंसनी है यह की गई पहल औरों को भी ऐसे कार्य करने को प्रोत्साहित करती हैं रहेगी जिनकी स्मृति में बालिकाओं को पुरस्कार प्रदान किया जा रहे हैं वह हमेशा धर्म के कार्यों में आगे रहते थे उनकी अच्छाइयों के बताए मार्ग का अनुसरण परिवार ने किया जो वंदनी है अतिथियों का स्वागत आदर्श मित्र रामायण मित्र मंडल सदस्यों ने किया कार्यक्रम का संचालन योगेश चौहान ने किया इस अवसर पर बालिकाओं ने गरबा कर माँ की आराधना भी की बालिकाओं की गरबा टीम की पायल चौहान ने विशेष सेवाएं दी नवरात्रि पर्व में गरबा पांडाल पर आदर्श रामायण रामायण मंडल सदस्यों एवं सती माता महिला मंडल का बड़ा ही सराहनी सहयोग रहा
विज्ञापन
विज्ञापन