ब्रेकिंग

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

डिसेंट क्रिकेट एकेडमी के अनय झनिया का जिला क्रिकेट टीम में हुआ चयन

दुष्कर्म और अपहरण के आरोपों से युवक दोषमुक्त

विधायक प्रताप ग्रेवाल ने धरना स्थल पर कर्मचारियों से की चर्चा, स्थानीय स्तर की मांगों पर आश्वासन के बाद धरना समाप्त

सूचना

माही नदी पर सर्व पितृ अमावस्या पर विशेष पितृ अनुष्ठान संपन्न : 16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

Bakhtavar Express

Sat, Oct 10, 2026

सरदारपुर। पितृ पक्ष के पावन अवसर पर 16 दिवसीय विशेष तर्पण अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिदिन विधि-विधान एवं धार्मिक परंपराओं के अनुसार नित्य तर्पण कर्म संपन्न कराया गया। आचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा, पंडित आशीष अग्निहोत्री, पंडित राहुल शर्मा एवं पंडित प्रद्युम्न मिश्रा द्वारा श्रद्धालुओं को विधिवत तर्पण कर्म करवाया गया।

सर्व पितृ अमावस्या के पुण्य अवसर पर प्रातः 5:30 बजे से विशेष धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में क्रमशः श्री श्री महाविष्णु जी का पूजन-अभिषेक, पितृ पूजन, नित्य तर्पण संपन्न किया गया। इसके पश्चात माँ माही को दधि की मटकी अर्पित की गई तथा विधि-विधान के साथ माँ माही की महाआरती की गई।

इस पावन अवसर पर इंदौर, पारा, सरदारपुर एवं राजगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ 16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में सहभागिता कर पितरों का स्मरण किया।

पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने पितरों की आत्मशांति, मोक्ष एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ तर्पण एवं पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें