ब्रेकिंग

नहर खोलने के समय पर बनी सहमति,संपूर्ण कमांड क्षेत्र मे उपलब्ध कराया जायेगा एक पानी

जयंती माता मंदिर चोरी का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, चांदी के छत्र-मुकुट और झुमके बरामद

झीणेश्र्वर महादेव का जलाभिषेक करके महादेव की आराधना की

मां शारदे नवरात्रि महोत्सव की तैयारियां शुरू, माताजी मंदिर से पंचमुखी चौराहा तक लगाए गए अभिनंदन स्वागत द्वार

मानसुन की हुए विदाई,माही परियोजना के दोनो बांध 50 प्रतिशत भराये,जल संसाधन विभाग के 61 तालाब भी खाली पडे

सूचना

काली कराई बांध से सिंचाई के लिए विभाग और किसानों के बीच हुआ संवाद : नहर खोलने के समय पर बनी सहमति,संपूर्ण कमांड क्षेत्र मे उपलब्ध कराया जायेगा एक पानी

Bakhtavar Express

Thu, Oct 8, 2026

सरदारपुर। माही परियोजना के उप मुख्य बांध कालीकराई से रबी सीजन के लिये पानी की उपलब्धता को लेकर गुरुवार शाम को लाबरिया मे माही परियोजना के कार्यालय पर विभाग और किसानों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण मे संवाद हुआ।

जल संसाधन विभाग झाबुआ के कार्यपालन यंत्री विपिन पाटीदार की उपस्थिति मे किसानों के साथ संवाद हुआ। जिसमे श्री पाटीदार ने कहा की इस वर्ष बारिश कम हुए है बांध 50 प्रतिशत ही भर पाया है ऐसे मे बांध से पर्याप्त मात्रा मे किसानो को रबी सीजन के लिए पानी उपलब्ध नहीं कराया जा सकता है। श्री पाटीदार ने कहा की किसान कम पानी वाली फसल की बुआई करे ताकी अंतिम छोर तक के किसानों को भी पेयजल उपलब्ध हो सके। आपने कहा की हमारा पुरा प्रयास है की एक पानी कमांड क्षैत्र के किसानों को मिल जाए । उसके बाद यदि पानी बचता हैै तो जहा तक पानी पहुॅच सकता है वहा तक के किसानों को पानी उपलब्ध कराया जायेगा।

कार्यपालन यंत्री श्री पाटीदार ने कहा की किसान सिंचाई के दौरान इस बात का पूरा ध्यान रखे की कही पर भी पानी का अपव्यय न हो पानी की हर बूंद आपके लिए कीमती है।

आपने कहा की विभाग के साथ किसानों का भी दायित्व बनता है की अवैध सिंचाई पर अंकुश लगाने मे विभाग का सहयोग करे। श्री पाटीदार ने बताया की विभाग के द्वारा अवैध तौर पर सिंचाई करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी वही विभागीय अमला सत्त सिंचाई के दौरान मॉनिटरिंग करेगा। टेल क्षेत्र के किसानों को पहले पानी उपलब्ध कराया जायेगा। बैठक मे किसानों से नहर के खुलने पर सहमति की बात की गई तो किसानों ने कहा की अभी गर्मी का वातावरण है। रबी की फसल के लिए ठंड काफी महत्वपूर्ण होती है ऐसे मे 8 से 11 नवबंर के बीच नहर खोली जाए जिस पर सभी ने सहमति जताई ।

वही विभाग के एसडीओ एचएल डावर ने किसानों से कहा विभाग आपको हर वर्ष सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराता है लेकिन अभी भी कई किसानो का राजस्व बकाया है। जिसे वै जल्द से जल्द राजस्व जमा कराकर सिंचाई का लाभ ले।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें