ब्रेकिंग

सच की पत्रकारिता हमेशा परेशानी व कठिनाईयों के बीच खड़ा करती है- सोनी

काली कराई से सिंचाई के व्यवस्था का विभाग के गश्ती दल द्वारा किया जा रहा निरीक्षण

बाल मेले का आयोजन बच्चों में उत्साह का संचार करता है - पायल

बस स्टैंड श्रीराम मंदिर में अन्नकूट महोत्सव मनाया महाआरती कर लग़ाया भोग

शुभ मुहर्त में खुली कालीकराई बांध की नहर,अंतिम छोर से होंगी पहले सिंचाई

सूचना

प्रेस क्लब नागदा ने वरिष्ठ पत्रकार जीतू सोनी का किया सम्मान : सच की पत्रकारिता हमेशा परेशानी व कठिनाईयों के बीच खड़ा करती है- सोनी

Bakhtavar Express

Sun, Nov 15, 2026

नागदा (धार)। सच की पत्रकारिता हमेशा परेशानी व कठिनाईयों के बीच खड़ा करती है, सच्चा पत्रकार वही है जो इन परेशानियों के बीच विचलित ना हो और अपनी कलम के साथ सत्य की राह पर डटा रहे, तभी हम अपनी पत्रकारिता के साथ इंसाफ कर पायेंगे। आज के दौर की पत्रकारिता पर हम सभी को चिंतन करना चाहिए, सभी को साथ लेकर पत्रकारिता करने का चलन मीडिया की तेज धार को धुमिल कर रहा है। ग्रामीण पत्रकारिता आज भी बेहतर है, अपने कार्यक्षेत्र में हमेशा कर्त्तव्य व संघर्ष को आगे रखे। उक्त बातें वरिष्ठ पत्रकार इन्दौर जितु सोनी ने विश्राम गृह नागदा पर प्रेस क्लब नागदा द्वारा किये गए सम्मान के बीच कही। जहां साथ पहुँचे धार जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष पं. छोटू शास्त्री, वीरेन्द्र जोशी इन्दौर का स्वागत क्लब अध्यक्ष संतोष जायसवाल, अशोक सोलंकी, अनोखीलाल राठौड़, अनवर मंसुरी, समंदरसिंह कछवाया, अमन पांडे, गणेश प्रजापत द्वारा पुष्प माला पहनाकर किया।प. छोटू शास्त्री ने पत्रकरो से कहा कि खबरें प्रकाशित करने से पहले हर खबर पर बारीकी से मंथन करें फिर उसे प्रकाशित करें ताकि खबर को लेकर आने वाली चुनौतियों से बचा जा सके इस अवसर पर विक्की शर्मा मनावर, कपिल तिवारी धार, उत्सव सोनी पेटलावद भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें