सरदारपुर : बस स्टैंड श्रीराम मंदिर में अन्नकूट महोत्सव मनाया महाआरती कर लग़ाया भोग
Bakhtavar Express
Thu, Nov 12, 2026
सरदारपुर। मंगलवार शाम को नगर के बस स्टैंड पर स्थित अतिप्राचीन श्रीराम मंदिर में परम्परागत रूप से अन्नकूट महोत्सव मनाया गया, इस दौरान मंदिर पुजारी दिनेशचंद्र, सुरेशचंद्र पाठक द्वारा भगवान श्रीराम परिवार का मनमोहक श्रृंगार किया गया। तो वहीं महिला मंडल द्वारा भजन-कीर्तन किए गए। रात 7 बजे भगवान श्रीराम परिवार की महाआरती उतारकर महाप्रसादी का भोग लगाया गया। सेंकड़ों भक्तों द्वारा महाप्रसादी लेकर धर्म लाभ लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक प्रताप ग्रेवाल, एसडीओपी विश्वदीप परिहार, सेवानिवृत्त एसडीओपी ऐश्वर्य शास्त्री, सीबीएमओ डॉ शीला मुजाल्दा,एम एल जैन, डॉ सचिन द्विवेदी, डॉ नितिन जोशी, आनंदीलाल तिवारी, राजेन्द्र गर्ग, गायत्री शक्तिपीठ ट्रस्टी अध्यक्ष बीजे उपाध्याय, मधुसूदन गर्ग पूर्व ट्रस्टी अध्यक्ष अशोक तिवारी, डॉ भगवान पाटीदार विशेष रूप से शामिल हुए। सफल आयोजन पर पंडित पाठक ने भक्तों के प्रति आभार माना।
विज्ञापन
विज्ञापन