चौपाल पर चर्चा : उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किसानों से चौपाल पर की चर्चा ,किसानों ने बरमंडल क्षेत्र को नर्मदा माही लिंक से जोड़ने की मांग
Bakhtavar Express
Tue, Nov 3, 2026
बरमंडल । शहीद थाना प्रभारी दिलीप पूरी को श्रद्धांजलि देने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मंगलवार को बरमंडल स्थित निवास पर पहुंचे। जहां शहीद टी आई दिलीप पूरी को श्रद्धांजलि देने के पश्चात् उपमुख्यमंत्री श्रीराम रामेश्वर धाम मंदिर पहुंचे मंदिर में दर्शन कर उन्होंने चौपाल पर किसानों से चर्चा की । किसानों ने बरमंडल क्षेत्र को नर्मदा माही लिंक परियोजना से जोड़ने की मांग रखी जिस पर उपमुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री तक किसानों की बात रख नर्मदा माही लिंक परियोजना के तहत शीघ्र जोड़ने का आश्वासन दिया । वही निर्माणधीन बरमंडल नागदा मार्ग की बदहाली को लेकर ज्ञापन दिया जिस पर उन्होंने इसे जल्द पूरा करवाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन