ब्रेकिंग

शहीद टी आई दिलीप पुरी के परिजनों से मिलने बरमंडल आएंगे राहुल या प्रियंका गांधी ?

परिवार ने लगाया आरोप साजिश के तहत हुई हत्या, उपमुख्यमंत्री कहा पूरी चैन को ट्रेस कर लिया किसे भी बख्शा नहीं जाएगा

शहीद टी आई दिलीप पुरी के पिता से सी एम ने की चर्चा बोले दुख की घड़ी में पूरी सरकार परिवार के साथ खड़ी हे

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किसानों से चौपाल पर की चर्चा ,किसानों ने बरमंडल क्षेत्र को नर्मदा माही लिंक से जोड़ने की मांग

लोकतंत्र सेनानी डॉक्टर ओम सोनी को श्रद्धांजलि देने निवास पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा

सूचना

बरमंडल : शहीद टी आई दिलीप पुरी के परिजनों से मिलने बरमंडल आएंगे राहुल या प्रियंका गांधी ?

Bakhtavar Express

Tue, Nov 3, 2026

बरमंडल। देवास जिले के खातेगांव में शराब से भरी हुई आयशर वाहन को पकड़ने के दौरान जिस तरह टी आई दिलीप पुरी की मौत हुए वह किसी के गले नहीं उतर रही है। परिवार से लेकर गांव के लोग इस पर यकीन नहीं कर पा रहे हे। हर कोई इस बहादुर अफसर के इस तरह मौत पर हैरान है। जहां परिवार ने इस मामले में सी बी आई जांच की मांग कर आरोप लगाया कि सोची समझी साजिश के तहत टी आई दिलीप पुरी की हत्या की गई है।

वही इस मामले में भाजपा ओर।कांग्रेस दोनों एक दूसरे पर हमलावर होती जा रही हे। आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। वही मध्य प्रदेश में अवैध शराब को लेकर इस तरह की कार्यवाही में पहली बार टी आई स्तर के किसी अधिकारी को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।

यही नहीं पुलिस विभाग में भी अंदर ही अंदर इस हादसे के बाद गुस्सा हे। अंतिम यात्रा में जिस तरह देवास के पूर्व एसपी पुनीत गहलोत सिसक सिसक कर रो रहे थे। साथ ही वर्तमान एसपी पी आदित्य मिश्रा भी अंतिम विदाई देते हुए रो रहे थे। जिससे प्रतीत होता हे कि कही ना कही इस होनहार अफसर के खोने का ग़म है।

प्रदेश में कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी की टीम ने राहुल गांधी को पूरे मामले से अवगत करवा दिया है। सूत्रों की माने तो कांग्रेस इस पूरे मामले को बड़े स्तर पर उठाकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए उनकी साथ खड़ी हुए हे। जल्द ही शहीद टी आई दिलीप पुरी के परिजनों से मिलने के लिय राहुल गांधी या फिर प्रियंका गांधी में से कोई एक नेता बरमंडल आ सकता है। संभावना है। इसी सप्ताह दौरे की तारीख तय हो सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें