ब्रेकिंग

शुभ मुहर्त में खुली कालीकराई बांध की नहर,अंतिम छोर से होंगी पहले सिंचाई

सरदारपुर तहसील में ब्राह्मण समाज का 8 स्थानों पर होगा अन्नकूट महोत्सव, घर-घर पहुंचकर दिया जा रहा निमंत्रण

गुजरात में अवैध शराब पहुंचना बिना सरकार के संरक्षण के संभव नहीं - पटवारी

शहीद टीआई दिलीप पुरी की शहादत को नमन करने आ रहे जनप्रतिनिधि ओर अधिकारी परिजनों को बंधाया ढांढस

शहीद टी आई दिलीप पुरी के परिजनों से मिलने बरमंडल आएंगे राहुल या प्रियंका गांधी ?

सूचना

कम बारिश का असर,दो बार ही सिंचाई के लिए पानी मिलेगा : शुभ मुहर्त में खुली कालीकराई बांध की नहर,अंतिम छोर से होंगी पहले सिंचाई

Bakhtavar Express

Wed, Nov 11, 2026

सरदारपुर। सरदारपुर क्षेत्र अंतर्गत कालीकराई स्थित माही परियोजना के उप मुख्य बांध से बुधवार को मुहूर्त में सिंचाई के लिए मुख्य नहर में पानी छोड़ा गया। कम बारिश के चलते इस बार बांध में जल भंडारण पिछले साल की तुलना में आधा रह गया है। इसका सीधा असर रबी सीजन की सिंचाई पर पड़ेगा। नहरों पर निर्भर किसानों को इस बार पांच की जगह केवल दो बार ही सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा।

नहर खोलने से पहले माही परियोजना के एसडीओ एचएल डावर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, जनपद सदस्य नारायण मारू सहित किसानों और जनप्रतिनिधियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद नहर के गेट खोलकर पानी छोड़ा गया। पहले निचले क्षेत्र के किसानों तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। विभाग के अनुसार गुरुवार सुबह तक परियोजना के अंतिम छोर पर स्थित बदनावर तहसील के ग्राम भैसोला तक पानी पहुंचने की उम्मीद है।

दरअसल, पिछले साल माही बांध में करीब 135 एमसीएम पानी उपलब्ध था, जबकि इस साल कम बारिश के कारण जल भंडारण घटकर महज 68 एमसीएम रह गया है। यानी पिछले साल की तुलना में इस बार बांध में करीब 50 प्रतिशत पानी ही बचा है। ऐसे में उपलब्ध जल के अनुसार सिंचाई का शेड्यूल तैयार किया गया है। जल वितरण समिति के निर्णय के आधार पर किसानों को दो चरणों में करीब 50 दिनों की अवधि में पानी उपलब्ध कराने की योजना है।

माही परियोजना की नहरों से धार जिले की सरदारपुर और बदनावर तहसील के करीब 6 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होती है। कम पानी होने के कारण इस बार पूरे कमांड क्षेत्र के किसानों तक जल पहुंचाना विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री विपिन पाटीदार ने किसानों से कम पानी की जरूरत वाली फसलों की बुआई करने की अपील की है, ताकि उपलब्ध पानी का बेहतर उपयोग करते हुए अंतिम छोर तक सिंचाई सुविधा पहुंचाई जा सके।

विभाग ने किसानों से सिंचाई के दौरान पानी की बर्बादी नहीं करने और अवैध रूप से पानी लेने वालों पर रोक लगाने में सहयोग मांगा है। साथ ही अवैध सिंचाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें