ब्रेकिंग

सच की पत्रकारिता हमेशा परेशानी व कठिनाईयों के बीच खड़ा करती है- सोनी

काली कराई से सिंचाई के व्यवस्था का विभाग के गश्ती दल द्वारा किया जा रहा निरीक्षण

बाल मेले का आयोजन बच्चों में उत्साह का संचार करता है - पायल

बस स्टैंड श्रीराम मंदिर में अन्नकूट महोत्सव मनाया महाआरती कर लग़ाया भोग

शुभ मुहर्त में खुली कालीकराई बांध की नहर,अंतिम छोर से होंगी पहले सिंचाई

सूचना

नियम तोड़ने वाले के खिलाफ की जा रही कार्यवाही : काली कराई से सिंचाई के व्यवस्था का विभाग के गश्ती दल द्वारा किया जा रहा निरीक्षण

Bakhtavar Express

Sat, Nov 14, 2026

सरदारपुर। माही परियोजना के उप मुख्य बांध काली कराई से सिंचाई के लिय नहर में पानी छोड़े को तीन दिन का समय हो चुका है । नियम के तहत पहले टेल क्षेत्र से सिंचाई सुविधा का लाभ किसान के रहे हैं।

जल संसाधन विभाग झाबुआ के कार्यपालन यंत्री विपिन पाटीदार ने बताया कि विभागीय अमला भी सिंचाई व्यवस्था पर निगाह रखे हुए हैं। विभाग के गश्ती दल के द्वारा सतत नहर क्षेत्र में निरीक्षण किया जा रहा है जहाँ पर किसान नियम के विरुद्ध सिंचाई कर रहे है उनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

माही परियोजना के एसडीओ एच एल डावर ने चर्चा के दौरान बताया कि विभाग के द्वारा सतत निरीक्षण किया जा रहा है वही किसानों से भी सिंचाई व्यवस्था में सहयोग का आव्हान कर पानी के सदुपयोग की अपील की गई है। श्री डावर ने बताया कि नहरों को नुकसान पहुंचाने वाले ओर पानी की बर्बादी करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। आपने किसानों से बकाया राजस्व को जल्द से जल्द जमा करवाने को कहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें