सुराज कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में बाल मेले का हुआ आयोजन : बाल मेले का आयोजन बच्चों में उत्साह का संचार करता है - पायल
Bakhtavar Express
Sat, Nov 14, 2026

राजोद । स्थानीय सुराज कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल राजोद में बाल दिवस के अवसर पर बाल मेले का आयोजन किया गया। वरिष्ट भाजपा नेता अमृत पायल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र सिंह राठौर ओर वरिष्ठ नागरिक विष्णु बडियार ने फीता काटकर बाल मेले का शुभारंभ किया।

अतिथियों का स्वागत स्कूल के डायरेक्टर पुखराज जाट और प्राचार्य ज्ञानेंद्र गुहा ने पुष्प गुच्छ भेटकर किया।
श्री पायल ने कहा कि बाल मेले का आयोजन बच्चों में उत्साह का संचार करता है। शिक्षा के साथ इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों में अन्य गतिविधियों में भाग लेकर उनमें छुपी हुई अन्य प्रतिभा को भी निखारने का अवसर मिलता है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि बाल मेले का आयोजन सराहनीय है। शिक्षा के साथ साथ विद्यार्थियों को मानसिक रूप से तरोताजा रखने के लिए इस तरह के आयोजन होना चाहिए।
स्कूल के डायरेक्टर पुखराज जाट ने कहा कि विद्यालय में बाल मेले का आयोजन का यह दूसरा वर्ष था। बाल मेले में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ सहभागिता कर भरपूर आनंद लिया। मेले में झूले चकरी के साथ विद्यार्थियों ने विभिन्न व्यंजनों के स्टाल लगाए थे। बाल मेले में विद्यालय के स्टाफ ने भी सराहनी सहयोग देकर मेल को सफल बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन