ब्रेकिंग

राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुए चयनित,राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रीजन 4 का करेंगी प्रतिनिधित्व

गौशाला समिति खुटपला के खिलाफ झूठी शिकायतों एवं सरदारपुर में समाज की निजी भूमि पर अतिक्रमण का मामला उठाया

साइकिल सवार को टक्कर मारने वाले टेम्पो चालक को एक साल का सश्रम कारावास

गौपाल कृष्ण गौशाला की झूठी शिकायत को लेकर 10 गावो के ग्रामीणों ने टी आई को सोपा ज्ञापन

मेहनत से कठिन से कठिन कार्य भी मूर्त रूप ले लेता है - शेखावत

सूचना

क्षत्रिय मारू कुमावत समाज एवं गौ भक्तों ने SDM के नाम पर सौंपे ज्ञापन : गौशाला समिति खुटपला के खिलाफ झूठी शिकायतों एवं सरदारपुर में समाज की निजी भूमि पर अतिक्रमण का मामला उठाया

Bakhtavar Express

Mon, Nov 23, 2026

सरदारपुर। क्षत्रिय मारू कुमावत समाज संगठन जिला धार द्वारा सोमवार को समाज एवं खुटपला गोशाला से जुड़े दो महत्वपूर्ण मामलों को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरदारपुर के नाम पर तहसीलदार महेशसिंह सोलंकी को ज्ञापन सौंपे गए। ज्ञापन में ग्राम खुटपला स्थित श्री गोपालकृष्ण गौशाला समिति के पदाधिकारियों के विरुद्ध बार-बार की जा रही कथित झूठी शिकायतों एवं फर्जी लेटरहेड के दुरुपयोग का मामला उठाया गया। वहीं सरदारपुर में मारी कुमावत समाज की निजी भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर अवैध व्यवसाय संचालित किए जाने पर कार्रवाई की मांग की गई।

सोमवार को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम खुटपला स्थित पंजीकृत श्री गोपालकृष्ण गौशाला का शासन-प्रशासन एवं पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है। इसके बावजूद ग्राम निवासी मनोहर पिता पुरण भारती द्वारा पूर्व में भी झूठी एवं निराधार शिकायतें की गई हैं। समाजजनों का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति फर्जी लेटरहेड का उपयोग कर पशु चिकित्सा विभाग को 40 से 45 हजार गोवंश की तस्करी जैसे गंभीर आरोपों वाली शिकायतें भेज रहा है तथा गौशाला समिति के अध्यक्ष भेरूलाल मालवीया, कोषाध्यक्ष रामचंद्र मारू एवं अन्य सदस्यों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां दे रहा है। सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो एवं संदेश प्रसारित कर गौशाला की छवि धूमिल करने का भी आरोप लगाया गया। समाज ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।

वहीं दूसरे ज्ञापन में सरदारपुर स्थित श्रीराम मंदिर क्षत्रिय मारू कुमावत समाज की निजी भूमि पर अवैध अतिक्रमण का मुद्दा उठाया गया। ज्ञापन के अनुसार समाज की निजी भूमि, ग्राम सरदारपुर प.ह.नं. 58 पर कुछ अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा घुमटी रखकर देशी शराब, ताड़ी एवं अंडे का व्यवसाय संचालित किया जा रहा है। समाजजनों का कहना है कि संबंधित व्यक्तियों से अतिक्रमण हटाने एवं व्यवसाय बंद करने की बात करने पर उल्टा समाज के लोगों को डराने-धमकाने तथा झूठी शिकायतों में फंसाने की धमकियां दी जा रही हैं। समाज ने निजी भूमि से अतिक्रमण हटाने एवं बिना लाइसेंस संचालित अवैध व्यवसाय पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

समाज पदाधिकारियों ने प्रशासन से दोनों मामलों में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि सामाजिक संस्थाओं, गौशालाओं एवं धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखना आवश्यक है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो समाज आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

ज्ञापन जिला अध्यक्ष राधेश्याम सिद्धड़ (कोद), जिला प्रभारी रमेशचंद्र तलाइचा (राजगढ़), तहसील अध्यक्ष दिनेश कुमार मारू, रामचंद्र मारू, भेरूलाल मालवीया, गोरक्षा संगठन जिलाध्यक्ष विजय पाटीदार, देवीलाल श्रीकार, दिनेश चौधरी, विष्णु चौधरी, गोविंद गुगावन, रामेश्वर मारू, नवीन मारू, अरुण दुबलदिया, गोपाल मारू, नारायण श्रीकार, शंकरलाल मारू सहित क्षत्रिय मारू कुमावत समाज के पदाधिकारियों, समाजजनों एवं श्री गोपालकृष्ण गौशाला समिति के सदस्यों की उपस्थिति में सौंपे गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें