इमलीबाग परिसर के मुख्य द्वार एवं उद्यान का हुआ लोकार्पण : मेहनत से कठिन से कठिन कार्य भी मूर्त रूप ले लेता है - शेखावत
Bakhtavar Express
Sat, Nov 21, 2026
अनवर मंसुरी
नागदा (धार)- मेहनत से कठिन से कठिन कार्य भी मूर्त रूप ले लेता है। नगर के विकास, उसकी सौन्दयर्ता एवं पर्यावरण की सुंदरता में यह पहल बड़ी सराहनीय है। जिस तरह इमलीबाग परिसर उद्यान का निर्माण किया गया यह आने वाले कल के लिए बड़ा ही उपयोगी होगा, जो परिश्रम बड़ो के मार्गदर्शन में युवाओं ने किया वह बधाई के पात्र है। आगे भी आपके बाग सौन्दर्यकरण के कार्य में कोई कमी नहीं रहे, उसके लिए मैं आपके साथ हमेशा खड़ा हुं। उक्त बातें नागदा में निर्माण किये इमलीबाग परिसर के मुख्य द्वार एवं उद्यान लोकार्पण अवसर पर मुख्य अतिथि बदनावर विधायक भंवरसिंह शेखावत ने कही। लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भंवरसिंह शेखावत के साथ बाग परिसर संरक्षक चांदमल मेहता, मांगीलाल राठौर, जिला पंचायत सदस्य अशोक डावर, माली समाज पूर्व अध्यक्ष नारायण चौहान, मुस्लिम समाज पूर्व सदर अजीज मंसुरी ठेकेदार, दर्जी समाज अध्यक्ष सोहनलाल चावड़ा, विद्यायक प्रतिनिधि जगदीश बना मंचासीन थे। अतिथियों का स्वागत समिति के विजय राठौड़, आशीष देवड़ा, जितेन्द्र मोयल, रितेश मोरे, सुरेश साँखला, जितेन्द्र कुशवाह, पवन राठौड़, विनोद वाघेला, मोईन खान, रमेश कुमावत, आजम खान व उपस्थित गणमान्यों द्वारा किया गया। समिति की ओर से विधायक शेखावत, चांदमल मेहता, मांगीलाल राठौर का साफा बांधकर अभिनंदन किया। विधायक द्वारा नवनिर्मित ईमलीबाग परिसर के मुख्य द्वार का फिता काटकर लोकार्पण किया। समिति द्वारा इमलीबाग परिसर में टीन शेड निर्माण, पानी टंेकर व बाग परिसर के सौन्दर्यकरण कार्य को लेकर राशि स्वीकृति हेतु विधायक भंवरसिंह शेखावत को मांग पत्र प्रदान कर निर्माण कार्य में सहयोग की बात कही।

विधायक शेखावत ने की घोषण
इमलीबाग परिसर समिति के मांगपत्र पर अपने उदबोधन में विधायक द्वारा निर्माण कार्य हेतु 5 लाख रूपये राशि की स्वीकृति प्रदान की। वहीं आगामी बजट में पानी टेंकर व टीन शेड के निर्माण की घोषणा की व कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा अग्रणी रहा हुँ व आगे भी विकास कार्य नहीं रूकेंगे। आप अपने मत का सही उपयोग करें ताकि आपके मत से विकास का सिलसिला हमेशा जारी रहे। विधायक द्वारा दर्जी समाज एवं मुस्लिम समाज धर्मशाला हेतु स्वीकृत किये गए टीनशेड की स्वीकृति की बात भी कही। जिससे जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। उपस्थित ग्रामीणों द्वारा चामला नदी पर स्टाम्प डेम निर्माण को लेकर भी अवगत कराया।
विधायक ने किया सम्मान
इमलीबाग परिसर उद्यान में प्रतिदिन सेवा देने वाले रणछोड़ धानक, आजम खान, रमेश कुमावत, याकुब मंसुरी, सुरेश जी, मोईन खान का विधायक भंवरसिंह शेखावत ने सम्मान करते हुए कहा कि इनके द्वारा की गई मेहनत नागदा के सौन्दर्यकरण में मिसाल होगी। जिस तरह समिति ने बाग का सुंदर निर्माण किया वह बधाई के पात्र है।

बाग परिसर में किया पौधारोपण
विधायक शेखावत द्वारा ईमलीबाग परिसर पर लोकार्पण कार्यक्रम पश्चात परिसर में समिति सदस्यों के साथ पौधारोपण किया। कार्यक्रम का संचालन अनवर मंसुरी ने किया व आभार विधायक प्रतिनिधि नितिन साँखला ने माना। ज्ञात हो कि कुछ माह पूर्व तक उक्त भूमि जिस पर कुड़ा-कचरा फेला रहता था, वहीं युवाओं की मेहनत ने कुछ माह में ही एक स्वच्छ व संुंदर बाग के रूप में मूर्त रूप दिया। परिसर में अलग-अलग प्रजातियों के पौधे का रोपण किया गया। वहीं आमजन को बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई व संपूर्ण ईमलीबाग परिसर को तार फेंसिंग से सुरक्षित किया गया। समिति के चांदमल मेहता, मांगीलाल राठौर, विजय राठौड़, आशीष देवड़ा, जितेन्द्र मोयल, सुरेश साँखला, रितेश मोरे व सदस्यों द्वारा जन सहयोग से कार्य को मूर्त रूप दिया जा रहा है। समिति द्वारा बाग परिसर निर्माण में किये गए जनसहयोग के लिए जनसहयोगियों को साधुवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन