ब्रेकिंग

गौपाल कृष्ण गौशाला की झूठी शिकायत को लेकर 10 गावो के ग्रामीणों ने टी आई को सोपा ज्ञापन

मेहनत से कठिन से कठिन कार्य भी मूर्त रूप ले लेता है - शेखावत

हम सभी समाज का हिस्सा है, रक्तदान करना सबसे बड़ी जनसेवा है - SDM प्रियंका मिमरोट

श्री श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज धार का चतुर्थ अन्नकूट महोत्सव संपन्न,समाज की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

सच की पत्रकारिता हमेशा परेशानी व कठिनाईयों के बीच खड़ा करती है- सोनी

सूचना

बरमंडल : गौपाल कृष्ण गौशाला की झूठी शिकायत को लेकर 10 गावो के ग्रामीणों ने टी आई को सोपा ज्ञापन

Bakhtavar Express

Mon, Nov 23, 2026

बरमंडल ।समीपस्थ ग्राम खुटपला मे संचालित गोपालकृष्ण गौशाला समिति और क्षेत्रीय ग्रामीणों ने मिलकर खुटपला निवासी मनोहर पिता पुरण भारती के द्वारा जिले की प्रतिष्ठित श्री गौपाल कृष्ण गौशाला की बार बार फर्जी लेटर हेड का उपयोग कर झूठी शिकायत व समिति के लोगो को झुठे प्रकरणों में फसाने की धमकी देने के संबंध में आसपास के लगभग 10 गांव के वरिष्ठ लोगों नें ग्रामीणों और समिति के पदाधिकारी ने मिलकर राजोद थाना प्रभारी को ज्ञापन सोपा ज्ञापन में बताया गया कि उक्त व्यक्ति द्वारा पूर्व मे भी झूठी और निराधार शिकायत की जा चुकी है प्रशासन को बार-बार अवगत लिखित औऱ मौखिक भी अवगत करवाया गया था ।फिर भी शासन, प्रशासन द्वारा इस झुठे व्यक्ति के ऊपर आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। उक्त व्यक्ति द्वारा अपने आप को ब्रजवासी गोरक्षक सेना भारत बिरय सैना जिला- आगरा उत्तर प्रदेश का पदाधिकारी बताते हुए इस लेटर पैड पर लिखित रूप में पशु चिकित्सा विभाग को 40 से 45000 गोवंश के तस्करी करने का झुठे आरोप सहितअन्य कई संगिन झूठ आरोप लगाये गये। जब इस संबंध में समिति अध्यक्ष भेरूलाल मालवीया और कोषाध्यक्ष रामचंद्र मारु व अन्य सदस्यों से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से इस व्यक्ति द्वारा झुठे प्रकरण में फसाने का भी प्रयास जा रहा है, इस संबंध में विगत दिनों पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों द्वारा भी मोके पर पहुंच जांच की गई है। और रजिस्टर्ड गौशाला होने के कारण हमेशा अधिकारियों का भ्रमण होता रहता

है। धार जिले की प्रतिष्ठीत गौशाला की छवि धुमील करने का प्रयास किया जा रहा है, और धार्मिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है जिससे क्षेत्र की जनता और को भक्तों में काफी आक्रोश है इसको लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों और गौशाला संचालक सदस्यों ने राजोद थाना प्रभारी रेवलसिंह बर्डे को ज्ञापन दिया गया तथा बताया कि व्यक्ति द्वारा संस्था के संचालक अध्यक्ष सचिव

पर झूठे प्रकरण बनाने का प्रयास किया जा रहा। क्षेत्र की जनता और समिति सदस्यों ने उक्त व्यक्ति के आरोपों की सम्पूर्ण जांच कर दण्डात्मक कारवाई करने की मांग की गई है, ग्रामीण ओं व क्षेत्र की जनता व समिति संचालक सदस्यों तथा आसपास में संचालित गौशाला के सदस्यों ने उपस्थित होकर ज्ञापन प्रेषित करते हुए बताया कि उक्त व्यक्ति खुद टोने टोटके और अंधविश्वासी आदमी है, बिना आधार व जानकारी के आए दिन भ्रामक वीडियो, वह मैसेज बनाकर व्हाट्सएप और फेसबुक पर डालता रहता है क्षेत्र की धार्मिक संस्थाओं को बदनाम करता रहता है,हमारे द्वारा पूर्व में भी उपरोक्त व्यक्ति के खिलाफ आवेदन दिया था परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई, इसलिए इस व्यक्ति द्वारा बार-बार झूठी और निराधार शिकायत की जा रही है जिसकी निष्पक्ष जांच की जावे और उक्त व्यक्ति और उनके साथियों के खिलाफ आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई की जावे! नहीं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा!

इनका कहना है

गोपालकृष्ण गौशाला खुटपला का निरीक्षण किया गया और ग्रामीणों और समिति सदस्यों से चर्चा की गई है, ग्रामीणों द्वारा मनोहर पिता पुरण भारती के खिलाफ झूठी शिकायत करने और भ्रामक और आधारहीन प्रचार करने के संबंध में ज्ञापन दिया गया है शीघ्र ही मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी! रेवलसिंह बरडे, थाना प्रभारी, पुलिस थाना राजोद जिला -धार

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें