ब्रेकिंग

राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुए चयनित,राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रीजन 4 का करेंगी प्रतिनिधित्व

गौशाला समिति खुटपला के खिलाफ झूठी शिकायतों एवं सरदारपुर में समाज की निजी भूमि पर अतिक्रमण का मामला उठाया

साइकिल सवार को टक्कर मारने वाले टेम्पो चालक को एक साल का सश्रम कारावास

गौपाल कृष्ण गौशाला की झूठी शिकायत को लेकर 10 गावो के ग्रामीणों ने टी आई को सोपा ज्ञापन

मेहनत से कठिन से कठिन कार्य भी मूर्त रूप ले लेता है - शेखावत

सूचना

सरदारपुर : साइकिल सवार को टक्कर मारने वाले टेम्पो चालक को एक साल का सश्रम कारावास

Bakhtavar Express

Mon, Nov 23, 2026

सरदारपुर। लापरवाहीपूर्वक तेज गति से लोडिंग टेम्पो चलाकर साइकिल सवार को टक्कर मारने और उसकी मौत के मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सरदारपुर ने आरोपी चालक को एक वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने आरोपी सुखराम पिता गंगाराम मेड़ा पर 1 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। फैसला 18 नवंबर 2026 को सुनाया गया। अभियोजन अधिकारी पीएल मेड़ा ने बताया कि घटना 3 दिसंबर 2018 की शाम करीब 5 बजे की है। तोलाराम और भेरू बाजार से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर गंगातलाई लौट रहे थे। इसी दौरान गोविंद भी परीक्षा देकर साइकिल से घर जा रहा था। तभी लाबरिया की ओर से आ रहे लोडिंग टेम्पो क्रमांक एमपी 09 एलजी 2945 के चालक सुखराम ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए गोविंद की साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच के बाद टेम्पो चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया और न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया। विचारण के दौरान न्यायालय ने अभियोजन की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों को प्रमाणित मानते हुए आरोपी सुखराम को भारतीय दंड संहिता की धारा 304-ए के तहत एक वर्ष के सश्रम कारावास और 1 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी एडीपीओ पी एल मेड़ा ने की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें