शारदीय नवरात्रि पर्व : माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त
Bakhtavar Express
Sun, Oct 11, 2026

अमझेरा। नगर में शारदीय नवरात्रि पर्व के तहत भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। चुनरी यात्रा सुबह 10 बजे भेरू मोहल्ले से प्रारम्भ होकर बस स्टेण्ड, अम्बिका मार्ग, मनावर चौराहा होकर अति प्राचीन अमका झमका माता मंदिर पहुची। जहा माताजी को पोशाक, भोग अर्पित कर महाआरती का आयोजन कर महाप्रसादी वितरण किया गया।

सार्वजनिक चुनरी यात्रा में माता जी को 51 मीटर लम्बी चुनरी अर्पित की गई जिसे श्रद्धालु अपने हाथों में लेकर चले। यात्रा में उदयपुर बेंड, ढोल पार्टी, प्रसिध्द सवारियां गरबा पार्टी, नाचने वाले ऊंट, घोड़े, डीजे, गोरिल्ला, बग्गी, सुसज्जित ट्राली में माताजी की सुंदर झांकी थी। पूरे रास्ते मे महिलाओं एवं युवतियों ने आकर्षक गरबा नृत्य किया वही युवा ढोल पर नृत्य करते चल रहे थे। ग्राम पंचायत सहित अन्य श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर चुनरी यात्रा का स्वागत किया गया। समापन पर श्रद्धालुओं को फरियाली मिक्चर, केले का प्रसादी वितरण किया गया।

कुमरावत तम्बोली समाज ने भी निकाली चुनरी यात्रा-
कुमरावत तम्बोली समाज के द्वारा भी चुनरी यात्रा निकाली गई। तम्बोली मोहल्ले स्थित धर्मशाला से चुनरी यात्रा प्रारम्भ हुई जो बस स्टैंड, सदर बाजार, नरसिह मंदिर होकर नाना देवी माता मंदिर पहुची। जहा माता जी को आभूषण, पोषाक, भोग अर्पित कर महाआरती प्रसादी का वितरण किया गया। चुनरी यात्रा में महिलाओं एवं युवतियों के द्वारा आकर्षक गरबा नृत्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन