ब्रेकिंग

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

डिसेंट क्रिकेट एकेडमी के अनय झनिया का जिला क्रिकेट टीम में हुआ चयन

दुष्कर्म और अपहरण के आरोपों से युवक दोषमुक्त

विधायक प्रताप ग्रेवाल ने धरना स्थल पर कर्मचारियों से की चर्चा, स्थानीय स्तर की मांगों पर आश्वासन के बाद धरना समाप्त

सूचना

राजगढ़ : विधायक प्रताप ग्रेवाल ने धरना स्थल पर कर्मचारियों से की चर्चा, स्थानीय स्तर की मांगों पर आश्वासन के बाद धरना समाप्त

Bakhtavar Express

Fri, Oct 9, 2026

राजगढ । नगर में पिछले चार दिनों से जारी सफाईकर्मियों की हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गई। दोपहर में विधायक प्रताप ग्रेवाल नगर परिषद प्रांगण में आयोजित धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से चर्चा कर हड़ताल समाप्त करने की समझाइश दी। इस दौरान कर्मचारियों ने स्थानीय स्तर पर पूरी होने वाली मांगें रखीं। इसके बाद विधायक की मौजूदगी में एसडीएम अजमेरसिंह गौड़ और सीएमओ ज्योति सुनारिया ने मांगों के निराकरण का आश्वासन दिया। हड़ताल समाप्त होने के बाद शुक्रवार शाम से कचरा संग्रहण वाहन फिर से शुरू हो गए। शनिवार सुबह से कर्मचारी नियमित रूप से काम पर लौटेंगे।

कर्मचारियों ने विधायक के सामने अपनी मांगें रखते हुए कहा कि वाल्मीकि समाज को मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। इसके लिए समाज को मांगलिक भवन बनाने के उद्देश्य से जमीन आवंटित की जाए। कर्मचारियों ने यह भी मांग रखी कि दस और बीस वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को शासन के नियमानुसार वेतनवृद्धि का लाभ दिया जाए। इसके अलावा नए कर्मचारियों की भर्ती सहित अन्य मांगों के निराकरण की बात भी कही।

कर्मचारियों से चर्चा के दौरान एसडीएम अजमेरसिंह गौड़ ने कहा कि स्थानीय स्तर पर पूरी होने वाली मांगों पर तत्काल कार्रवाई कराई जाएगी। वहीं, सीएमओ ज्योति सुनारिया ने आश्वासन दिया कि स्थानीय स्तर पर निराकरण योग्य मांगों को नियमानुसार पूरा किया जाएगा। शासन स्तर से संबंधित मांगों के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा। अधिकारियों के आश्वासन और चर्चा के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी। इससे नगर में सफाई व्यवस्था बहाल होने का रास्ता साफ हुआ है।

नगरहित में सफाई व्यवस्था बनाए रखना जरूरी विधायक

विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि सफाईकर्मियों की मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार किया जाना चाहिए। कर्मचारियों की समस्याओं का नियमानुसार निराकरण हो, इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक पहल करनी चाहिए। वहीं, नगर की सफाई व्यवस्था भी बाधित नहीं होना चाहिए, क्योंकि इसका सीधा असर आम नागरिकों के स्वास्थ्य और स्वच्छ वातावरण पर पड़ता है। कर्मचारियों और प्रशासन के बीच आपसी संवाद से समस्याओं का समाधान निकालना जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हड़ताल समाप्त होने के बाद नगर में सफाई व्यवस्था नियमित होगी और नागरिकों को गंदगी से राहत मिलेगी।

इस दौरान पूर्व नपं अध्यक्ष भंवरसिंह बारोड़, नपं उपाध्यक्ष दीपक जैन, पार्षद राजेश गुंडिया, पार्षद प्रतिनिधि भारत सिंगार, पत्रकार प्रभुसिंह राजपूत, लेखापाल आरएस वसुनिया, अर्जुन चोयल, पूर्व पार्षद देवीलाल भिड़ौदिया सहित अन्य उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें