ब्रेकिंग

जयंती माता मंदिर चोरी का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, चांदी के छत्र-मुकुट और झुमके बरामद

झीणेश्र्वर महादेव का जलाभिषेक करके महादेव की आराधना की

मां शारदे नवरात्रि महोत्सव की तैयारियां शुरू, माताजी मंदिर से पंचमुखी चौराहा तक लगाए गए अभिनंदन स्वागत द्वार

मानसुन की हुए विदाई,माही परियोजना के दोनो बांध 50 प्रतिशत भराये,जल संसाधन विभाग के 61 तालाब भी खाली पडे

स्टेट हाइवे 35 पर सड़क हादसा खड़े ट्राले को तेज रफ्तार कंटेनर ने मारी टक्कर,एक की मौत दो घायल

सूचना

अमझेरा : जयंती माता मंदिर चोरी का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, चांदी के छत्र-मुकुट और झुमके बरामद

Bakhtavar Express

Wed, Oct 7, 2026

अमझेरा। अमझेरा थाना क्षेत्र की दसई चौकी के अंतर्गत ग्राम जयंतीमाता स्थित जयंती माता मंदिर में हुई चोरी का अमझेरा थाना एवं दसई चौकी पुलिस ने खुलासा किया है। 27 सितंबर को मंदिर का ताला तोड़कर चांदी के आभूषण, छत्र और दानपेटी से नकदी चोरी की गई थी। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी की तलाश की जा रही है।

चोरी की घटना के बाद पुलिस ने मंदिर के आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाने के साथ संदिग्धों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान 7 अक्टूबर को पुलिस को तीन संदिग्धों के संबंध में सूचना मिली। इसके बाद टीम ने मांगोद-कानवन रोड स्थित भरावदा फाटे के पास पहुंचकर तीन लोगों को पकड़ा। पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मगरसिंह मेड़ा (40), नूरसिंह उर्फ नूरू मेड़ा (30) और बाजू उर्फ बहादूर सप्निया (31), सभी निवासी ग्राम चुन्पिया आम्बापुर, थाना टांडा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने मंदिर में चोरी करना स्वीकार किया। उनके कब्जे से चोरी की सामग्री बरामद की गई।

चांदी के तीन छत्र और मुकुट मिले

पुलिस ने आरोपियों से चांदी के तीन छत्र, एक चांदी का मुकुट और एक जोड़ी चांदी के कान के झुमके बरामद किए। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल हीरो स्प्लेंडर बाइक क्रमांक MP09 ZP 0956, पाना, पेचकस और कटर भी जब्त किए गए हैं। मंदिर से चांदी का कंदोरा और दानपेटी में रखी नकदी भी चोरी हुई थी।

कंदोरा बेचने के लिए दूसरे व्यक्ति को दिया

जांच में सामने आया कि चोरी किया गया चांदी का कंदोरा आरोपियों ने बड़कच्छ निवासी नूरसिंह को बेचने के लिए दिया था। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश कर रही है। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

दसई चौकी में किया गया खुलासा

मामले का खुलासा दसई चौकी में किया गया। इस दौरान सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार, अमझेरा थाना प्रभारी राजू मकवाना और दसई चौकी प्रभारी सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन में मामले की जांच की गई। पुलिस अधीक्षक ने टीम को उचित इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें