अमझेरा : बबूल के पेड़ पर लटका मिला शव,क्षेत्र में फैली सनसनी,पुलिस जुटी जांच में
Bakhtavar Express
Fri, Oct 9, 2026
अमझेरा। ग्राम हातोद के समीप खेत मे बबूल के पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिला जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी अनुसार कृषक गोपाल पाटीदार सुबह अपने खेत की ओर जा रहा था तभी बबूल के पेड़ पर लटका हुआ शव दिखाई दिया जिसके बाद गोपाल ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई । पुलिस मौके पर पहुची ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। मृतक के जैब से वोटर आई डी कार्ड मिला जिसकी पहचान मृतक अर्जून पिता मांगीलाल 35 वर्ष निवासी अटावदा जिला इंदौर के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना की जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अमझेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारम्भ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन