ब्रेकिंग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

डिसेंट क्रिकेट एकेडमी के अनय झनिया का जिला क्रिकेट टीम में हुआ चयन

सूचना

सरदारपुर : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

Bakhtavar Express

Tue, Oct 13, 2026

सरदारपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर, सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के निर्देश पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर द्वारा मंगलवार को एसडीएम कार्यालय सरदारपुर पर पहुचकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम पर नायब तहसीलदार प्रशस्तिसिंह जमरा को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसजनों ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता को लेकर अपनी चिंताएँ व्यक्त करते हुए इस संबंध में उचित कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेसजनों ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की महत्वपूर्ण भूमिका है। निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक संस्था है, जिसकी निष्पक्षता और विश्वसनीयता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। चुनाव प्रक्रिया में आम जनता का विश्वास बनाए रखना निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है। ज्ञापन में मांग की गई कि मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली को लेकर उठ रहे सवालों पर निष्पक्षता से विचार किया जाए तथा निर्वाचन आयोग की स्वतंत्रता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएँ। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया गया।

ज्ञापन का वाचन नगर परिषद् उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चैहान ने किया, इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार, पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष ब्रजेश ग्रेवाल, वरिष्ठ पार्षद संजय जायसवाल, राजगढ शहर कांग्रेस अध्यक्ष जीवनसिंह सिसौदिया, विरसन भगत, अंसार खान, दिनेश चोधरी पिपरनी, केकडिया डामोर, शिवांग ग्रेवाल, मुकेश तुफान, समन्दरसिंह बामनिया, अरविन्द जाट, लक्ष्मण काग, सुरेश डोडियार, बलदेव मकवाना, मदन वसुनिया, अकरम भूरिया, करण डामोर, महेश डामोर, लखन परमार, दिलीप भूरिया, राजेश गुण्डिया, शैतान मेडा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें