ब्रेकिंग

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

डिसेंट क्रिकेट एकेडमी के अनय झनिया का जिला क्रिकेट टीम में हुआ चयन

दुष्कर्म और अपहरण के आरोपों से युवक दोषमुक्त

सूचना

नागदा : लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

Bakhtavar Express

Mon, Oct 12, 2026

अनवर मंसुरी

नागदा (धार)। लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती को लेकर कांग्रेसजन व किसानों द्वारा बस स्टेण्ड नागदा पर सोमवार को बैठकर शांतिपूर्ण रूप से धरना प्रदर्शन किया गया। जहां कांग्रेस के पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष व पूर्व सरपंच सुनिल साँखला ने अपने संबोधन में कहा कि लगातार हो रही बिजली की कटोती ने किसानांे की कमर तोड़ दी है, एक ओर कम वर्षा और दूसरी ओर बिजली की आंख-मिचोली, जिससे किसान परेशान है। वहीं शासन-प्रशासन मौन है। बिजली की परेशानी के चलते समय पर खेत में सिंचाई नहीं होने से किसानों का क्या होगा, इसकी ओर किसी का ध्यान नहीं है। समय रहते बिजली की कटोती में सुधार नहीं किया गया व किसानों को 20 घंटे से अधिक बिजली नहीं मिली तो हमें मजबूरन आंदोलन व रोड़ जाम जैसे उग्र प्रदर्शन पर मजबूर होना पड़ेगा। प्रदेश सरकार किसानों की तकलीफ व पीढ़ा को समझ नहीं रही है, समय रहते पर्याप्त बिजली नहीं मिल पाई तो किसानो के खेत फसल बुआई से खाली रह जायेंगे।

धरना प्रदर्शन के दौरान किसान कृषि उपकरण, स्टार्टर, कटआउट, मेन स्वीच लेकर भी पहुँचे व अपनी पीढ़ा वहां पहुंचे अधिकारियों के सामने रखी। जहां सुनिल साँखला, कांग्रेस नागदा मंडलम अध्यक्ष राजमल राठौड़, जनपद सदस्य बलराम चैधरी, वरदीचन्द चैहान, मोहन जाट, राकेश दरबार, बाबुलाल यादव, चेतनसिंह राठौर, अमन पांडे, ईश्वरसिंह राठौर, छोटू बादशाह, महेश जोशी, पुष्पेन्द्र नाहर, कमलसिंह सोलंकी, योगेश चैहान सहित अनेक कांग्रेसजन व कृषक उपस्थित थे। मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के जेई अक्षत ठाकुर को कृषकों ने अपनी परेशानी से अवगत कराया। कांग्रेसजनों द्वारा किसानों की मांगो को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार बारिया को सौंपा। ज्ञापन का वाचन चेतनसिंह राठौर ने किया। ज्ञापन में मांग की गई कि फसल बुआई को देखते हुए किसानों को पर्याप्त 20 घंटे बिजली की आपूर्ति हो। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सरकार व उर्जा मंत्री एवं विद्युत मंडल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष व्यक्त किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें