ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

सरदारपुर : प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

Bakhtavar Express

Tue, Jul 14, 2026

सरदारपुर। नगर के समीप नरसिंहदेवला ,प्राकृतिक पौराणिक धाम पर मंगलवार को प्रोग्रेसिव पेंशनर संघ की तहसील स्तरीय बैठक का आयोजन जिला प्रोगेसिव पैंशनर एसोशिएशन के अध्यक्ष प्रमोद टोंग्या के मुख्य आतिथ्य में किया गया । कार्यक्रम के विशेष अतिथि कार्यकारी अध्यक्ष मोहनसिंह परिहार, जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र तिवारी, प्रवीण देवासकर, के के वर्मा, सुरेंद्र वर्मा थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष अशोक पंडित ने की। कार्यक्रम की शुरुआत शैतानसिंह चौहान के स्वागत गीत के साथ हुआ । एसोसिएशन के तहसील उपाध्यक्ष प्रेमकुमार वेद्य ने स्वागत भाषण व अतिथी परिचय दिया । जिला संगठन सचिव कैलाशचंद बघेल ने बैठक का उद्देश्य, 22 जूलाई को भोपाल में आयोजित पैंशनर संघ का धरना प्रदर्शन में धार जिले की सहभागिता विषयक कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में प्रदीपसिंह पंवार,सरफराज कुरेशी रिंगनोद, अशोक कुमार गरूड़ राजगढ़,,मुन्ना लाल मारू बरमंडल, लक्ष्मीनारायण पाटीदार, महिपाल सिंह सौलंकी, संतोष गीली गोस्वामी , दिलीप सिंह राठौर,बैरागी आदि ने अतिथियों का स्वागत किया । अपने संबोधन में मुख्य अतिथि टोंग्या ने पैंशनर साथियो की समस्या, निराकरण करवाने की वैधानिक प्रक्रिया व लक्ष्यों के ऊपर बात करते हुए संगठन की एकजुटता पर बल दिया। टोंग्या ने कहा कि प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन जिला धार के सोजन्य से सभी तहसीलों में मुकम्मिल संगठन की कवायद के माध्यम से हमने प्रदेश में धार जिले को अहम स्थान दिलाया है, व पैंशनरो के हितार्थ हर लड़ाई में धार जिला अग्रणी रहा है। टोंग्या ने सरदारपुर तहसील के पैंशनरो की समस्या से संबधित दस्तावेज की प्रति उपलब्ध कर उसके समाधान हेतु प्रतिबद्धता जाहिर की। कार्यकारी जिला अध्यक्ष मोहन सिंह परिहार ने अपने संबोधन में शासन से पैंशनरो के हितों पर कुठाराघात करने वाली धारा 49 के खत्म करने व पैंशनरो की विभिन्न मांगों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को तहसील अध्यक्ष पंडित, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी,प्रवीण देवासककर, ने भी संबोधित किया। इस अवसर सत्र 2026 मे नव सेवानिवृत्त कर्मचारी हेमंत राय खलिया, संध्या गवली,जानकी लाल माहेश्वरी, लक्ष्मीनारायण पाटीदार, का सम्मान कर पुष्पहार, गुलदस्ता देकर संघ की सदस्यता ग्रहण कराई गई। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन तहसील सरदारपुर कार्यकारी प्रदीप सिंह पंवार अमझेरा ने किया। आभार प्रेरणा गीत ग़ज़ल के माध्यम से सरफराज कुरेशी ने किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें