शहीद राठौर की 25 वी पुण्यतिथि : रजत जयंती के रूप में कल पाना में मनाएँगे,जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक व मीडिया कर्मी देंगे श्रद्धांजलि
Bakhtavar Express
Wed, Jul 8, 2026
नागदा(धार )-अमर शहीद नायब सूबेदार रविंद्र सिंह राठौर की 25 वी पुण्यतिथि गुरुवार को आज उनके पेत्रक गांव पाना में प्रातः 9:30 बजे मनाई जाएगी। बलिदानी राठौर की की शहादत को शहीद रविंद्र सिंह राठौर स्मृति संस्था के बैनर तले स्मारक स्थल एवं प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। गुरुवार को प्रातः साढ़े 9 बजे बलिदानी राठौर की धर्मपत्नी प्रताप कुंवर राठौर परिजन सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, राजस्व विभाग सहित विभिन्न संगठन के पदाधिकारी व राष्ट्रभक्त उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे गौरतलब है कि शहीद रविंद्र सिंह राठौर 9 जुलाई 2001 को जम्मू कश्मीर के सुरनकोट तहसील के जंगलों में सेना के विशेष अभियान ऑपरेशन रक्षक का नेतृत्व करते हुए आतंकियों का मुकाबला करते हुए तीन आतंकियों को मार गिरा कर वीरगति को प्राप्त हो गए थे। बलिदानी राठौर का जन्म बदनावर तहसील के अंतिम छोर पर बसे छोटे से गांव पाना में नाथू सिंह राठौर के यहां हुआ था। रविंद्र सिंह राठौर बचपन से ही देश सेवा के प्रति उत्सुक रहे एवं सेवा में भर्ती होने के लिए निरंतर प्रयास करते रहे। आप 1 जनवरी 1979 को पेरा रेजीमेंट में चयनित होकर बैंगलोर से प्रशिक्षण प्राप्त कर आगरा में पदस्थ हुए। आप सेना में सिपाही , लांस नायक, नायक, हवलदार सूबेदार एवं नायब सूबेदार के पद पर सेवारत रहे। आपके अदम्य साहस को देखते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा बल एनएसजी कमांडो में 8 वर्ष सेवा का अवसर मिला। आप देश सेवा करते हुए 9 जुलाई 2001 को शहीद हो गए थे तब से पेत्रक गांव पाना में प्रतिवर्ष उनकी पुण्यतिथि पर स्मृति संस्था द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाता है एवं उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाते हैं। कानवन मांगोद टूलाइन मार्ग स्थित पाना फांटे पर प्रस्तावित शहीद वाटिका में पौधरोपण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन