ब्रेकिंग

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन,एसडीएम ओर एसडीओपी ने सुनी समस्या

सूचना

मलेरिया उन्मूलन : अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

Bakhtavar Express

Mon, Jul 13, 2026

सरदारपुर। सीबीएमओ डाक्टर शिला मुजाल्दा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य वर्ष 2030 की प्राप्ति के लिए ब्लॉक के पूर्व वर्षों में मलेरिया से प्रभावित ग्रामों में मलेरिया रोगियों की खोज करने के लिए मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का आयोजन किया जा रहा है। विकास खंड सरदारपुर के ग्राम अमझर में मलेरिया मास सर्वेलेंस कैंप में मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से जांच कर मलेरिया रोगियों की खोज की जा रही है ।

वीबीडी टैक्निकल सुपरवाइजर जितेंद्र चौधरी द्वारा बताया कि ग्राम की आबादी का मलेरिया रेपिड कीट / रक्त पट्टी बनाकर मलेरिया की जांच करने का लक्ष्य रखा गया है। ग्राम में निवासरत समस्त जनसंख्या जो अलाक्षणिक, लाक्षणिक ,छुपे हुए मलेरिया पैरासाइट का पता लगाना, मलेरिया पाए जाने पर उसका पूर्ण उपचार करना है ताकि मलेरिया को फैलने से रोका जा सके। कैंप के माध्यम से स्थानीय लोगों को मच्छर के लार्वा कहा पैदा होते है उसकी, पहचान, विनिष्टीकरण, घर के आस पास साफ सफाई, मच्छरदानी के उपयोग इत्यादि विषय पर विस्तार से जानकारी देकर जागरूक करना इस कैंप का उद्देश्य है. मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप में डाक्टर सिवम जांगडे सर एवम स्वास्थ्य टीम द्वारा कुल 133 मरीजों का मलेरिया जांच कर उपचार किया गया है साथ में स्थानीय सेक्टर सुपरवाइजर, आशा सुपरवाइजर, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, स्थानीय महिला/पुरुष स्वास्थ कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवम आगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका द्वारा मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप में शामिल होकर मलेरिया की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें