ब्रेकिंग

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

वीर सपूत की यह जन्मभूमि वंदनीय व देश प्रेम के लिए प्रेरक भूमि है- एसडीएम मीमरोट

सूचना

सरदारपुर : नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

Bakhtavar Express

Mon, Jul 13, 2026

सरदारपुर। कभी किसी का भला नहीं कर सकते तो बुरा किसी का मत करना, फूल नहीं बन सकते तो कांटे बनकर मत रहना। अंजनी का लाला बड़ा मतवाला, सारी दुनिया में है थारो निरालो धाम, श्रीदादा दयालु सुन्दरकाण्ड मंडल के गायक श्रीकांत उपाध्याय, संतोष पंवार, द्वारा शानदार भजनों पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ चौपाइयों की प्रस्तुतियां दी गई, भक्तजन भावविभोर होकर झुमने को मजबूर हो गए। यह आयोजन रविवार शाम को नगर परिषद सरदारपुर द्वारा कार्यालय परिसर में नपं के 32 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में किया गया। गायक कलाकारों के साथ ढोलक पर अरविंद परमार, की बोर्ड चिंन्टू श्रीवास्तव, पेड पर संदीप झुंझे द्वारा संगत दी गई। प्रदीप परिहार, सुधीर तिवारी, भूपेन्द्र जोशी, देवराज गोराना, रामदेव पटेल, पुनमचंद राठौड़, मोहिता राठौड़ ने साथ दिया। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से शुरू हुआ जो रात 7 बजे चलता रहा। सुन्दरकाण्ड विश्राम बाद हनुमानजी की आरती नपं अध्यक्ष मीनाक्षी अर्पित ग्रेवाल,, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौहान, नए सीएमओ रणजीत चौहान, आकाश भारद्वाज सहित नपं पार्षद कर्मचारी, उपस्थित नगर के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक भक्तों द्वारा उतारी गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मां गायत्री शक्तिपीठ के पूर्व ट्रस्टी अध्यक्ष अशोक तिवारी, मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट से सीता शर्मा, योगाचार्य संजय दिक्षित, लालसिंह राठौड़,दिलीप व्यास राजगढ़ रहे। कार्यक्रम के समापन बाद नपं परिवार द्वारा डॉ भगवान पाटीदार, नए सीएमओ रावत, और नगर के केशव दिनेशचंद्र कमेडिया ने 2026 राष्ट्रीय स्तर की एनआईटी आईसीए एंट्रेंस टेस्ट में देश में 10 वीं रैंक उपलब्धि पाने पर शाल श्रीफल भेंटकर, पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र ग्रेवाल ने किया, आभार मुख्य कम्प्यूटर आपरेटर मुकेश गेहलोत ने माना।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें