शहीद रविंद्र सिंह राठौर की 25वीं पुण्यतिथि पर शहादत को किया नमन : वीर सपूत की यह जन्मभूमि वंदनीय व देश प्रेम के लिए प्रेरक भूमि है- एसडीएम मीमरोट
Bakhtavar Express
Thu, Jul 9, 2026
नागदा (धार )- शहीदों की पुण्यतिथि मनाने जैसे अवसर हमें देशभक्ति की प्रेरणा देते हैं शहीद राठौर ने देश सेवा का धर्म निभाते हुए दृढ़ता पूर्वक मां भारती की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर कर दिए, उनका बलिदान गांव क्षेत्र जिले के लिए गौरव की बात है। जरूरी नहीं कि हम सभी सेना में रहकर ही देश सेवा करें जिस क्षेत्र में है वहां निष्ठा पूर्वक कार्य कर राष्ट्र व देश निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं। वीर सपूत की यह जन्मभूमि वंदनीय व देश प्रेम के लिए प्रेरक भूमि है
उक्त प्रेरक बातें पाना में नायब सूबेदार शहीद रविंद्र सिंह राठौर की 25वीं पुण्यतिथि पर स्मृति संस्था द्वारा आयोजित शहादत को नमन आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम प्रियंका मीमरोट बदनावर ने व्यक्त की। गुरुवार को शहीद रविंद्र सिंह राठौर स्मृति संस्था के बैनर तले आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों,प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारी व विभिन्न संगठनों का जमावड़ा रहा। प्रारंभ में समाधि स्थल पर उपस्थित जनसमुदाय ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहिद राठौर के जय घोष के नारे लगाए।
प्रतिमा स्थल पर शहीद की धर्मपत्नी प्रतापकुंवर राठौर, पुत्र विश्वजीत सिंह दम्पति, सुपुत्री दिव्या सोलंकी, संध्या रजत सिंह पंवार ने माल्यार्पण कर नमन किया।
श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए संस्था संरक्षक व धार जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष पं. छोटू शास्त्री ने कहा की पाना की यह भूमि सामान्य भूमि नहीं है यंहा का कण कण देश प्रेम की वीर गाथा गाता है शहिद राठौर की प्रतिमा केवल पत्थर की प्रतिमा ना होकर राष्ट्र प्रेम की विचारधारा को पल्लवित व पोषित करने की प्रतिमा है। 11 वर्ष पूर्व स्मृति मंच द्वारा लिया गया संकल्प धीरे-धीरे सफलता की ओर अग्रसर हो रहा है। आयोजन को जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. प्रहलाद सिंह सोलंकी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर यादव,तहसील किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष राजेंद्र बोकडिया, बिडवाल मंडल अध्यक्ष संतोष ढोलकिया, कानवन मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह सोलंकी, स्मृति संस्था के अध्यक्ष रामकरण पटेल कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश रघुवंशी ने भी सम्बोधित किया।
शहीद की पत्नी व शेखर यादव का किया सम्मान
शहिद राठौर की धर्मपत्नी प्रताप कुंवर राठौर का किराना व्यापारी संघ के राजेंद्र बोकडिया एवं तहसील पत्रकार संघ बदनावर की और से गोवर्धन सिंह डोडिया ने शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया। बदनावर नगर परिषद क्षेत्र में जिले के एकमात्र शहिद रविंद्र सिंह राठौर की प्रतिमा स्थापित कर राज्यपाल से अनावरण करवाए जाने पर स्मृति संस्था की और से अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर यादव का शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।इसी तरह संस्था की और से एसडीएम मीमरोट ,धार जिला पटवारी संघ अध्यक्ष संजय जाट, सरपंच शंकर सिंह चुण्डावत, व्यापारी संघ अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि, बिडवाल व कानवन मंडल अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। सभी उपस्थित जनों ने दो मिनिट मोन धारण कर श्रद्धांजलि दी।
शहीद वाटिका स्थल पर किया पौधरोपण
पाना फांटे पर प्रस्तावित शहिद वाटिका स्थल पर एसडीम शहिद की पत्नी, परिजन,जनप्रतिनिधि एवं स्मृति संस्था सदस्यों की मौजूदगी में पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य बाबू लाल गिरवाल, सेवानिवृत फौजी योगेंद्र सिंह राठौर, पंचायत इंस्पेक्टर गब्बू लाल कटारे, पर्यावरण प्रेमी अमृत लाल पाटीदार, सुरेश भुत, सुनील सचान, स्मृति संस्था नितेंद्र सिंह राठौर, तहसील पत्रकार संघ अध्यक्ष गोवर्धन सिंह डोडिया, कड़ोद कला प्रेस क्लब अध्यक्ष राहुल बैरागी, दसाई चौकी प्रभारी दिनेश यादव,कृष्ण मारू, जगदीश पटेल, ग्राम पंचायत फुलेडी सचिव रूप सिंह बगड़ावत, पटवारी सौरभ मायति, उपसरपंच बाबूलाल खराड़ी, खिलेड़ी सरपंच प्रतिनिधि रामचंद्र मालवीय, उप सरपंच जितेंद्र पाटीदार, भाजपा नेता प्रेम नारायण पाटीदार,पुरुषोत्तम शर्मा, विक्की राजपुरोहित, अशोक सोलंकी, सोहन लाल राठौड़,परमानन्द पाटीदार,महेश जाट, जगदीश चौधरी आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन अनवर मंसूरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन