ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

: जैल मे बंद कैदी की संदिग्ध मौत को लेकर मारू कुमावत समाज ने सौपा ज्ञापन


दोषियो पर हत्या का प्रकरण,परिजनो को एक करोड का मुआवज व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की रखी मांग

https://youtu.be/4Ub14GB5Tuo

सरदारपुर। जिला जेल में बंद सरदारपुर तहसील के ग्राम हनुमंत्या काग के कैदी भेरू पिता बगदीराम मारू की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले में गुरूवार को बढ़ी संख्या में तहसील के विभीन्न अंचलो से मारू कुमावत समाजजन सरदारपुर पहुंचे एवं एसडीएम को राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं गृह एवं जेल मंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। समाजजनों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में दोषियों पर हत्या का प्रकरण दर्ज करने तथा उन्हें बर्खास्त करने एवं मृतक युवक भेरू के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने एवं परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी प्रदान करने की मांग की गई। ज्ञापन का वाचन समाज के रामचंद्र करोडीवाल ने किया। मांगे पूरी नहीं करने पर समाजजनों द्वारा चरणबद्ध आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में सरदारपुर तहसील के मारू कुमावत समाज जन मौजूद रहें। ज्ञापन देने के पुर्व मारू कुमावत समाजजन बड़ी संख्या में सरदारपुर के बदनावर चैपाटी पर एकत्रित हुए थे जहां से हाथों में तख्तियां लिए मृतक भेरू के हत्यारों को फांसी दो एवं जेल प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पर ज्ञापन देने पहुंचे थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें