: मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप प्लान के तहत 2200 विद्यार्थियों ने निर्वाचन आयोग के लोगो की आकृति बनाकर उस पर मानव श्रृंखला बनाई, भव्य समारोह में आसमान में छोड़े रंग-बिरंगे गुब्बारे, मतदाताओं को जागरूक करने के लिए नगर में निकाली रैली
Admin
Fri, Oct 20, 2023
सरदारपुर। खेल परिसर सरदारपुर पर मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप प्लान के तहत निर्वाचन आयोग के लोगो पर विशाल मानव श्रृंखला से आकृति बनाई गई एवं मतदाता जागरूकता अभियान की शपथ दिलाई । कार्यक्रम के आखिरी में खेल परिसर ग्राउंड से सरदारपुर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए मतदाता जागरूकता अभियान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने हेतु विशाल रैली निकालकर सभी मतदाताओं को संदेश दिया गया कि सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो। सी एम राइस , मॉडल स्कूल ,कन्या स्कूल सरदारपुर के लगभग 2200 विद्यार्थियों के साथ निर्वाचन आयोग के लोगो की आकृति बनाकर उसे पर मानव श्रृंखला बनाई गई तथा इसी दौरान उन विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के साथ गुब्बारे भी उपलब्ध कराए गए। जब विद्यार्थियों ने एक साथ गुब्बारे छोड़े तो पूरा आकाश देखने लायक था । समारोह की भव्यता देखते ही बन रही थी।
कार्यक्रम के आखिर में रिटर्निंग अधिकारी विधानसभा क्षेत्र राहुल चौहान एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी बृजकांत शुक्ला सहायक आयुक्त धार द्वारा सभी विद्यार्थियों एवं अधिकारी /कर्मचारियों को निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दिलाई गई। उसके बाद समस्त विद्यार्थियों के साथ शहर के विभिन्न मार्गों पर होते हुए मतदाता जागरूकता अभियान की रैली भी निकाली गई। तथा जिला स्वीप नोडल अधिकारी द्वारा टोपी और टी-शर्ट भी कर्मचारियों को बांटी गई ।
इस अवसर मुकेश बामनिया सहायक रिटर्निग अधिकारी सरदारपुर , आशीष राठौर नायब तहसीलदार सरदारपुर, सीईओ प्रभात कुमार द्विवेदी , आनंद कुमार पाठक सहायक संचालक धार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुनील ओस्तवाल , अश्विनी दीक्षित मतदाता जागरूक अभियान विकास खंड स्तरीय स्वीप नोडल अधिकारी सरदारपुर , एम एल लोधी नोडल अधिकारी, जयप्रकाश मनघानीया मास्टर ट्रेनर नोडल अधिकारी, जब्बर सिंह पटेल प्राचार्य सी एम राइस , जीपी शर्मा, प्राचार्य कन्या सरदारपुर , श्री कामेश सतपुड़ा प्राचार्य मॉडल , कैलाश भूरिया छात्रावास अधीक्षक , संजय दीक्षित खेल परिसर पीटीआई ,नरेंद्र डांगी , निसार खान ,शैलेंद्र पाल पीटीआई, श्रीमती सीमा यादव कोच, अनिल खपेड़ ,दिनेश चौहान एवं समस्त तीनों विद्यालय परिवार के शिक्षक शिक्षिकाएं , सीएमओ सरदारपुर यशवंत शुक्ला , सुरेंद्र पवार सीएमओ राजगढ़ एवं विकासखंड के समस्त अधिकारी / कर्मचारी मौजूद रहे। आभार रिटर्निंग ऑफिसर राहुल चौहान ने माना एवं कार्यक्रम का संचालन अश्विनी कुमार दीक्षित स्वीप नोडल अधिकारी सरदारपुर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन