ब्रेकिंग

जहां तक आपका नाता है ये पुण्य वंहा तक जाएगा, कथा में बैठा व्यक्ति श्रोता व भक्त बन जाता है - कमलकिशोर जी नागर

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

सूचना

: हिट एंड रन कानून के विरोध मे ट्रक चालकों ने की हड़ताल बस एसोशिएशन ने भी किया समर्थन,इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर ट्रक चालकों ने किया चक्काजाम, पुलिस और चालको के बीच हुई बहस, आवागमन हुआ अवरुद्ध, समझाइश के बाद माने ट्रक चालक

Admin

Mon, Jan 1, 2024

सरदारपुर । हिट एंड रन मामले में लागू नए कानून के विरोध मे ड्राइवरों ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे इंदौर-अहमदाबाद फोरलने पर धूलेट व राजगढ़ के बीच सोलंकी ढाबे के सामने रोड पर वाहन खड़े कर चक्‍काजाम कर दिया। 

फोरलेन पर चक्‍काजाम से सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे व सडक पर आवाजाही अवरुद्ध हो गई। ट्रक चालकों ने नए कानून का व‍िरोध कर नारेबाजी कर विरोध जताया। सूचना मिलने के बाद राजगढ़ थाने के टी आईसंजय रावत पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे जिसके बाद ड्राइवरों व पुलिस के बीच काफी बहस भी हुई। 

पुलिस द्वारा ड्राइवरों को समझाइश दी गई जिसके बाद आवागमन चालू करवाया। ड्राइवरों का कहना है कि जानबूझकर कोई भी ड्राइवर किसी को नहीं मारता है  सरकार द्वारा जो कानून बनाया गया है, वह गलत है। उसमें किसी कारण से वाहनों का एक्‍सीडेंट हो जाता है तो ड्राइवर को 10 साल की सजा और 5 लाख का जुर्माना होगा। ऐसी स्थिति में कैसे कोई ड्राइवर अपना वाहन चलाएंगा क्‍योंकि वाहन चालक ड्राइवर को सिर्फ 5 से 10 हजार की सेलेरी मिलती है जो परिवार के भरण पोषण, बच्‍चों की पढ़ाई और ईलाज में खर्च हो जाती है। सरकार के इस काले कानून का विरोध में चक्‍का जाम कर अभियान चलाया जा रहा है। 

आपको बता दे कि नए कानून के विरोध में ट्रक चालकों द्वारा हड़ताल की गई है। जिसका समर्थन बस एसोशिएशन द्वारा भी किया गया है। ऐसे में सभी यात्री बसे आज बंद है। जिसके चलते यात्रियों को खासा परेशान भी होना पड़ रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें