ब्रेकिंग

जहां तक आपका नाता है ये पुण्य वंहा तक जाएगा, कथा में बैठा व्यक्ति श्रोता व भक्त बन जाता है - कमलकिशोर जी नागर

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

सूचना

: नवरात्रि महापर्व पर माता मंदिरो में भक्तों का लगा रहा तांता , सदर बाजार में विराजित मां अंबिका माता मंदिर में नवमी पर विशाल कन्याभोज हुआ संपन्न

Admin

Tue, Oct 24, 2023

बरमंडल - भक्ति , शक्ति और मातारानी की आराधना का नौ दिवसीय पर्व नवरात्रि नौ देवियों की पावन नगरी बरमंडल में हर्षोल्लास से मनाया गया। ग्राम के नौ देवी मंदिरों में नवरात्रि महोत्सव को लेकर आकर्षक साज सज्जा , विद्युत सज्जा की गई। ग्राम के अन्नपूर्णा माता मंदिर , अंबिका माता मंदिर (बड़े अंबाजी) , चामुंडा माता मंदिर , नागलेचा माता मंदिर , भवानी माता मंदिर , उमिया माता मंदिर , पहाड़ी पर विराजित कालिका माता मंदिर , देवल माता मंदिर , संत रविदास मोहल्ले में विराजित अम्बे माता मंदिर में प्रतिदिन मातारानी का मनमोहक श्रृंगार किया गया साथ ही मंदिरो में प्रतिदिन रात्रि मे आकर्षक गरबा रास के साथ रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

रविवार को मां नागलेचा माता मंदिर में कलश (बेड़े) चढ़ाए गए इस दौरान ग्राम की बालिकाओं द्वारा गरबा रास के साथ ही रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी गई । इसी तरह मां अन्नपूर्णा माता मंदिर , अंबिका माता मंदिर (बड़े अंबाजी) , भवानी माता मंदिर में भी बेड़े चढ़ाए गए। माता मंदिरो में मातारानी को छप्पन भोग अर्पित किए गए। रविवार को अंबिका माता मंदिर में बालिकाओं द्वारा आकर्षक , मनमोहक गरबा रास व भक्ति गीतों पर नृत्य बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत किए गए। सोमवार को अंबिका माता मंदिर (बड़े अंबाजी) में विशाल कन्या भोज का आयोजन किया गया जिसमे ग्राम की सभी कन्याओं सहित बालको ने भी मातारानी की महाप्रसादी का लाभ लिया।

कन्याभोज के पश्चात मंदिर प्रांगण में प्रतिदिन गरबा रास की प्रस्तुतियां दे रही बालिकाओं को मां अंबिका नवयुवक मंडल द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। वही माता मंदिरो में रात्रि में मातारानी का स्वांग निकाला गया। नवरात्रि महापर्व के समापन पर माता मंदिरो में हवन पूजन कर पूर्णाहुति की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें