ब्रेकिंग

सिविल हॉस्पिटल में सम्पन्न हुआ विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 40 यूनिट रक्त संग्रहित

पशु चिकित्सा अधिकारी शर्मा हुए सेवानिवृत्त, सम्मान कर बिदाई दी

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने मांगोद में किसानों के साथ सुनी मन की बात

सिविल अस्पताल के प्रभारी बीएमओ डाॅ सचिन द्विवेदी के कार्यकाल मे दो और उपलब्धि स्त्री रोग विशेषज्ञ और हब लैब की सुविधा

क्रिकेट मे अनुशासन और एकजुटता से सफलता मिलती है - विधायक प्रताप ग्रेवाल

सूचना

: विधानसभा चुनाव को लेकर बैठकों का दौर जारी,एसडीएम ने सेक्टर अधिकारियों व निर्वाचन सुपरवाईजरों की ली बैठक वन टू वन चर्चा कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

Admin

Thu, Aug 17, 2023

सरदारपुर। विधानसभा चुनावो को लेकर निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित  बैठकों का दौर जारी है। गुरुवार को एसडीएम कार्यालय के सभाकक्ष में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राहुल चौहान द्वारा अनुविभाग अंतर्गत नियुक्त समस्त सेक्टर अधिकारियों व निर्वाचन सुपरवाईजरों की महत्वपूर्ण बैठक ली गई। बैठक में तहसीलदार  मुकेश बामनिया, मास्टर्स ट्रेनर वरिष्ठ प्राचार्य जे पी मान्धनिया उपस्थित रहें।

बैठक में आगामी विधानसभा निर्वाचन की पूर्व तैयारियों के संबंध में चल रही गतिविधियों की समीक्षा करते हुए एसडीएम राहुल चैहान  द्वारा उपस्थित समस्त सेक्टर अधिकारियों व सुपरवाईजरों से वन टू वन चर्चा करते हुए, द्वितीय निर्वाचाक नामावली के प्रकाशन व नवीन मतदाताओं के नाम जिनकी आयु दि.01.10.2023 को 18 वर्ष पूर्णं हो जावेगी, ऐसे नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने व शासकीय कर्मचारियों के नाम जो स्थानांतरित होकर इस अनुविभाग में पदस्थ हैं, के नाम सर्वोच्च प्राथमिकता से जोड़ने हेतु निर्देशित किया गया ।

अभियान के तहत आवेदन फार्म 6 ,  7 ,  8 , की प्रगति, व स्वीप प्लान के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के संबंध मे,  व बीएलओ एप से आवेदन की आनलाईन प्रक्रिया, संवेदनशील व अति-संवेदनशील मतदान केन्द्रों के संबंध में सेक्टर अधिकारियों व सुपरवाईजरों की सघन मानिटरिंग के संबंध में वन टू वन चर्चा कर समीक्षा की गई। एवं आवश्यक दिशा -निर्देशों से अवगत कराते हुए सख्त चेतावनी दी गई कि आपके द्वारा कहीं भी किसी भी स्तर पर लापरवाही या कार्य के प्रति उदासीनता नहीं बरतें। अन्यथा  कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई वरिष्ठ उच्च कार्यालय को प्रस्तावित की जावेगी।

एसडीएम राहुल चौहान ने बैठक में दिये गए समस्त निर्देशों का समय सीमा में कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से सम्पन्न करने हेतु सख्त चेतावनी दी गई। उक्त बैठक में मास्टर्स ट्रेनर वरिष्ठ प्राचार्य जे पी मानधनिया ने आयोग के दिशा-निर्देशों के बारे में अवगत कराते हुए दिये गए निर्देशों के परिपालन में समय-सीमा में महत्त्वपूर्ण कार्य पूर्ण करने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिया ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें