ब्रेकिंग

सिविल हॉस्पिटल में सम्पन्न हुआ विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 40 यूनिट रक्त संग्रहित

पशु चिकित्सा अधिकारी शर्मा हुए सेवानिवृत्त, सम्मान कर बिदाई दी

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने मांगोद में किसानों के साथ सुनी मन की बात

सिविल अस्पताल के प्रभारी बीएमओ डाॅ सचिन द्विवेदी के कार्यकाल मे दो और उपलब्धि स्त्री रोग विशेषज्ञ और हब लैब की सुविधा

क्रिकेट मे अनुशासन और एकजुटता से सफलता मिलती है - विधायक प्रताप ग्रेवाल

सूचना

: सूचना का अधिकार यहां पर बना मजाक,भ्रष्ट जनपद पंचायत गंधवानी सूचना के अधिकार को भी नहीं मानती

Admin

Sat, Sep 2, 2023



सोनू गुप्ता @गंधवानी ।
गंधवानी जनपद पंचायत में भ्रष्टाचार का इस कदर बोलबाला है की योजनाओं की जानकारी मांगने पर सूचना अधिकार में भी किसी प्रकार की जानकारी देना तो दूर लेकिन आवेदक को यह तक नहीं बताता जाता है कि उसके आवेदन पर कुछ कार्रवाई हो रही ।
जिसे एक तरह से सूचना अधिकार का भी जनपद पंचायत गंधवानी में मजाक बन रहा है जबकि नियम अनुसार आवेदन प्राप्त होने पर संबंधित शाखा को आवेदन भेजने का पत्र जारी होता है लेकिन इस जनपद पंचायत का तो भगवान ही मालिक है यहां पर तो इतनी अनदेखी है कि विभाग के लोग जिम्मेदारी को ठीक से निभाना ही नहीं चाहते है यदि जिले स्तर के अधिकारी अपने ऑफिस को छोड़कर यहां आकर व्यवस्थाओं को देख तो वह भी समझ जाएंगे कि आखिर जनपद पंचायत गंधवानी में किस तरह की बंदरबाट चल रही है जिसमें यहां के सारे लोग खुश हैं।


(आवेदकों की शिकायत राज्य सूचना आयोग में लंबित)
मामले में गंधवानी जनपद पंचायत में सूचना अधिकार में आवेदन करताओ ने बख्तावर एक्सप्रेस को बताया कि हमारा आवेदन प्रथम और द्वितीय अपील के बाद राज्य सूचना आयोग में लंबित है लेकिन यहां के अधिकारियों को उसकी कोई परवाह नही है जबकि सभी जानते कि यहां किस तरह का भ्रष्टाचार चल रहा है कई निर्माण कार्य कागजों पर होकर उसका भुगतान वर्तमान में कर दिया गया है लेकिन यहां के अधिकारी किसी को जानकारी देना तक उचित नहीं समझते।


(कोर्ट जाने की तैयारी में आवेदक)
इस प्रतिनिधि से चर्चा में इन आवेदको ने बताया कि ग्राउंड बना लिया गया है और अब कोर्ट जाने की तैयारी है कुछ प्रक्रिया थी वह पूरी हो गई है दूसरी अपील के बाद कोर्ट में इस भ्रष्टाचार के मामले को लेकर हम जाएंगे क्योंकि यहां पर कुछ भी ठीक नहीं है पूरी जनपद भ्रष्टाचार के दलदल में डूबी है यहां के निर्माण कार्यों की जांच और विशेष रूप से मनरेगा में भुगतान की जांच कराई जाएगी इसलिए जल्द ही कोर्ट का दरवाजा हम लोग खटखटा आएंगे।
फर्जीवाड़ों पर जिलाधिकारी भी लगाम नहीं लग पा रहे हैं)


गंधवानी जनपद पंचायत में मनरेगा योजना में जिस तरीके से फर्जीवाड़ा हो रहा है उसे पर जिला अधिकारी भी लगाम नहीं लग पा रहा जबकि मीडिया और अन्य लोगों ने उन्हें कई बार इन चीजों से अवगत करा दिया गया बावजूद वह इस पर ध्यान देना नहीं चाहते शायद उनकी कोई मजबूरी होगी इसलिए वह इधर देखना भी नहीं चाहते।


(इधर मजदूर लगातार पलायन कर रहे हैं)
मनरेगा योजना में केवल गंधवानी विकासखंड में फर्जीवाड़ा है इसके अलावा कुछ भी नहीं है मजदूरों को कोई भी काम नहीं मिल रहा है और वो पलायन करने को मजबूर है यहां से प्रतिदिन गुजरात की ओर जाने वाली बसों में यह मजदूर काम की तलाश में जा रहा है तो फिर यहां पर मनरेगा योजना जो चल रही है उसमें किस काम मिल रहा है यह जांच का भी सही है लेकिन अधिकारियों का मन जांच की ओर है ही नहीं शायद उन्होंने भी खुली छूट दे रखी है कि जो चल रहा है उसे चलने दिया जाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें