ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: तांत्रिक के कहने पर अपनी तीन बेटीयो को कुए मे फेंकने वाली माॅ और तांत्रिक को भेजा जैल

Admin

Fri, Apr 28, 2023

सरदारपुर। मंगलवार शाम को ग्राम श्यामपुरा ठाकुर में अंधविश्वास के चलते अपनी तीन बच्चियों को कुए में फेंकने वाली मां को पुलिस ने आज न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही पुलिस इसी मामले में एक तांत्रिक को गिरफ्तार कर उसे भी जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार इसी तांत्रिक के कहने पर महिला ने अपनी तीन बच्चीयों को कुएं में फेंका था।

दरअसल ग्राम श्यामपुरा ठाकुर में मंगलवार रात्रि में कुए में तीन बच्चीयों के शव मिले थे। इनमें से एक बच्ची का शव कुए के पास मिला था। शव मिलने के बाद से मां फरार थी, जिसके बाद पुलिस ने पूरी रात बच्चियों की मां की तलाश की थी। बुधवार सुबह बच्चियों की मां रंजना बाई को घटनास्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर टांडा खेड़ा क्षेत्र के जंगल से पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस घटना में 6 वर्षीय अमृता, 4 वर्षीय ज्योति एवं 2 वर्षीय प्रीति की मौत हुई थी।

तांत्रिक को भी भेजा जेल -
पुलिस के अनुसार महिला रंजना बाई ने ग्राम खिलेड़ी निवासी तांत्रिक विजय सिंह ग्रेवाल की बातों में आकर अपनी तीनों बच्चियों को कुएं में फेंक दिया था। ऐसे में सरदारपुर पुलिस ने तांत्रिक विजय सिंह को गिरफ्तार कर उसे भी इस मामले में आरोपी बनाया है। पुलिस ने बच्चीयों की मां एवं तांत्रिक दोनो को शुक्रवार को सरदारपुर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें