ब्रेकिंग

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में परिवाद खारिज, अदालत ने नहीं पाया प्रथम दृष्टया आधार

सूचना

: सरकार को समाज के साथ चलना चाहिए हम हर तीज त्यौहार मिलकर मना रहे है- सीएम यादव,श्रीकृष्ण पर्व मे बोले सीएम भगवान श्रीकृष्ण का इतिहास अमझेरा मे जीवित होगा,तैयार किया मास्टर प्लान, अमझेरा की धरती शौर्य और वीरता की धरती, अभी तक राजनीति धर्म मे आती थी आज पहली बार धर्म राजनीति मे आया:- संत श्री नागर जी

Admin

Sun, Aug 25, 2024
https://youtu.be/c_MrD-mSa-4

https://youtu.be/gBvI47T8CjQ

अभिजीत पंडित
अमझेरा। सरकार को समाज के साथ चलना चाहिये जब से प्रदेश मे भाजपा की सरकार बनी है तब से सरकार समाज के साथ चल रही है। हर तीज त्यौहार मिलकर मनाये जा रहे है। आज मै आप लोगो के बीच जन्माष्टमी मनाने आया हुॅ कोई घोषणा करने नही। उक्त बात रविवार को अमझेरा में आयोजित श्री कृष्ण पर्व आयोजन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने यह बात कही।


मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुये कहा की सरकार ने निर्णय लिया है कि हर तीज त्यौहार हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए जाएंगे। समाज का हर वर्ग इन्हें आनंद और उत्साह के साथ मनाए। मुख्यमंत्री डा. यादव ने कहा कि अमझेरा की धरती शौर्य और वीरता की धरती है। यहां के राणा बख्तावर सिंह जी ने जो लड़ाई अंग्रेजों के खिलाफ लड़ी वह अद्वितीय है। आज हम उसको आज भी स्मरण कर रहे हैं। यहाँ एक दो नहीं 28 लोगों ने अपना जीवन बलिदान करके हमारे मस्तक को गर्व से ऊंचा किया है।

मुख्यमंत्री डा. यादव ने कहा कि जिसका जन्म हुआ है उसकी मृत्यु निश्चित है। भगवान श्री कृष्ण को याद करें।उनका पूरा जीवन हमारे लिए पाथेय हैं। भगवान श्री कृष्ण ने जन्म से लेकर समूचे जीवन में विपत्तियों का सामना किया। भगवान श्री कृष्ण को माखन चोर कहने वाले प्रसंग को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने विस्तार से बताते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण की माता ने उनसे कहा था कि उनके लोगों के द्वारा बनाया गया माखन कंस के घर जाता है जो भगवान श्री कृष्ण का दुश्मन था। लिहाजा बृजवासियों का माखन कंस को नहीं जाए इसलिए वे माखन खा जाते थे और दोस्तों के साथ मटकी फोड़ देते थे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि अमझेरा को तीर्थ नगरी के रूप में विकसित किया जायेगा। जहां-जहां भगवान श्री कृष्ण और राम जी के पदचिह्न है, सरकार उन्हें विकसित करेगी।    


       मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गोपालको को बढ़ावा देगी ,10 गायों से अधिक गाय पालने वाले गो पालको को अनुदान देगी। उनसे दूध खरीदा जायेगा। कांजी हाउस बंद करेंगे और जगह-जगह सरकार गौशालाये खोलेंगी । गाय के दूध उत्पादन पर सरकार बोनस देगी। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि जब से उज्जैन में महाकाल लोक बना है तब से वहां पर 5 करोड़ लोग दर्शन करने के लिए साल में पहुंच रहे। ऐसे केंद्रों का विकास करना सरकार की मंशा है। हम अमझेरा को भी विकसित करेंगे। मुख्यमंत्री ने मटकीफोड़ कार्यक्रम में भी भाग लिया।


वही मालव माटी मे माॅ सरस्वती के वरद पुत्र पंडित कमल किशोर जी नागर ने संबोधित करते हुये कहा की अभी तक राजनिती धर्म मे आती थी आज पहली बार धर्म राजनिती मे आया है। आपने कहा की जब हम कथा करते है तो लोग कहते है की आप पाप रोक देते हो हम कथा से पाप तो नही रोक सकते रोकने वाले तो भगवान राम और कृष्ण है लेकिन जहा पर कथा होती हे उस समय मे दौरान वहा पर अपराध कम हो जाते हे।
संत श्री नागर जी अपराध के लिये जाने जाने वाले क्षैत्र के जामंदा भुतिया के बारे मे कहा की यदि शासन प्रशासन सहयोग करे तो हम वहा पर कथा करके अपराध को कम कर सकते है। इस क्षैत्र के वनवासीयो के लिये हम कुछ कर सकते है इसमे आप लोगो का सहयोग चाहिये।
संत श्री ने कहा की किसी भी अधिकारी के पास यदि कोई गरीब आये तो उसे दो चार बार नही दौडाये बल्कि आपके एक नाम से उसका काम हो जाये तो समझ लेना की एक करोड राम नाम लिखने से जो पुण्य मिलता है वही पुण्य आपके एक हस्ताक्षर से उस गरीब का काम होने पर मिल जायेगा।


दो घंटे देरी से पहुॅचे सीएम मौसम खराब होने से सडक मार्ग से आयेः- मुख्यमंत्री के अमझेरा आगमन का निर्धारित समय 2.30 का था । लेकिन मौसम खराब होने के कारण वे इंदौर से सडक मार्ग से वाहन से आये। मुख्यमंत्री 3.50 मिनीट पर अमझेरा पहुॅचे सबसे पहले अमका झमका मंदिर पहॅुचे जहा पर दर्शन वंदन कर पुजा अर्चना की। वही श्री राज राजेश्वर महादेव मंदिर के भी दर्शन किये एंव पुजारी से वहा के इतिहास के बारे मे जानकारी ली। इसके बाद मंच पर आये जहा पर द्विप प्रज्वलन एंव कन्या पुजन कर कार्यक्रम का आरंभ किया। मुख्यमंत्री ने संत श्री नागर जी का पुष्पमाला भेंट कर एंव शाल श्रीफल से स्वागत किया। महिलाओ ने मुख्यमंत्री को इस अवसर पर राखी भी बांधी

आयोजन मे  केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, धार विधायक नीना वर्मा, सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, पूर्व मंत्री द्वय राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, रंजना बघेल, पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार, पूर्व विधायक द्वय , मुकामसिंह किराड़े, जयदीप पटेल ,संजय बघेल,जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहीत,जनपद सदस्य नेहा दिक्षीत ,शुभम दिक्षित आदि उपस्थित थे

     कार्यक्रम को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने भी संबोधित करते हुये विभीन्न मांगो को पुरा करने की मांग मुख्यमंत्री से की । । मुख्यमंत्री डा. यादव ने उपस्थित बाल गोपालों को गोद में लेकर स्नेह से दुलार किया।मटकी फोड़ का कार्यक्रम भी हुआ। उन्होंने बाल गोपालों को माखन मिश्री भी प्रसाद के रूप में खिलायी। आरंभ में उन्होंने द्वीप प्रज्वलन और कन्या पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संभागायुक्त  दीपक सिंह, आईजी अनुराग, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, डीआईजी निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह,एसडीएम मेघा पंवार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें