ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: पूरे गांव ने सामूहिक रूप से कांग्रेस को दिया समर्थन, श्री ग्रेवाल की जीत के लिए हुए संकल्पित

Admin

Tue, Nov 7, 2023


सरदारपुर। विधानसभा चुनाव के नजदीक आते विधायक प्रताप ग्रेवाल की अद्भुत लोकप्रियता ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। उनकी बेदाग छवि और पिछले डेढ़ दशक में सरदारपुर विधानसभा के लिए उनके द्वारा किए विकास कार्यों की बदौलत प्रतिदिन कांग्रेस परिवार में अभूतपूर्व वृद्धि हो रही है। इस दिनों विधानसभा का हर गए उनके रंग में ही रंग हुआ नजर आ रहा है।

इसके चलते मंगलवार को ग्राम मौलाना के हनुमंत्या (श्रंगेश्वर) के हरिराजसिंह राठौर (भाजपा मंडल मंत्री पप्पू बन्ना) के नेतृत्व पूरे गांव लोगो ने विधानसभा में कांग्रेस के श्री ग्रेवाल का समर्थन करते हुए कांग्रेस ज्वाइन की। इस दौरान श्री राठौर ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर में है। कार्यकर्ताओं को केवल चुनाव के याद किया जाता है, लेकिन चुनाव के बाद भाजपा नेता निजी स्वार्थ में लग जाते है। भाजपा केवल खेती को लाभ का धंधा बनाने की बात करती हैं, लेकिन धरातल पर किसानों की स्थिति काफी खराब है, किसानों को यूरिया खाद एवम बिजली समय पर नहीं मिल रही है। ट्रांसफार्मर समय पर ठीक नहीं हो रहे हैं। लेकिन प्रदेश मुखिया घोषणाओं में लगे हुए है।

इस दौरान श्री ग्रेवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को पुष्प माला पहनाकर स्वागत करते हुए कहा कि यह चुनाव सरदारपुर के भविष्य का चुनाव है। सरदारपुर विधानसभा के हर गांव के विकास को लेकर प्लान तैयार है। युवाओं को रोजगार के लिए हातोद में उद्योगों की स्थापना कराई जाएगी। किसानों को बिजली, पानी और खाद समय पर मिले। इसके लिए भी योजना बनाई जाएगी। स्मरणीय है कि श्री ग्रेवाल के जनसंपर्क के प्रतिदिन भाजपा छोड़कर कांग्रेस शामिल होने का सिलसिला जारी है। श्री ग्रेवाल की नेतृत्व क्षमता और कार्यशैली ने हर किसी को प्रभावित किया हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें