ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

: श्रीकृष्ण  पर्व मे भाग  लेने आ रहे सीएम 1857 की क्रांति के महान योद्धा को भी श्रद्धांजलि देने आयेगे किले पर ? पिछले बार भी नही आये थे महाराव बख्तावरसिंह के किले पर

Admin

Sat, Aug 24, 2024

अमझेरा। अमझेरा का पौराणिक एंव ऐतिहासिक इतिहास रहा है। रूकमणी हरण के चलते जहां अमझेरा का धार्मिक महत्व है तो 1857 की क्रांति के अमर योद्धा महाराव बख्तावर सिंह के लिये इस  शहीद नगरी की अपनी आजादी की एक अलग ही गौरव गाथा है। महाराव एंव उनके साथीयो के बलिदान को कभी भुलाया नही जा सकता।


मुख्यमंत्री मोहन यादव ऐसे पहले सीएम होगे जो अमझेरा मे 5 माह मे दुसरी बार आ रहे है। पहली बार उनका संक्षिप्त  कार्यक्रम था जिसमे रुक्मणी मंदिर के साथ ही महाराव बख्तावर सिंह के किले मे जाकर महाराव की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने का कार्यक्रम तय था। लेकिन समय अभाव के कारण मुख्यमंत्री किले पर नही जा पाये और जनता उनका किले पर इंतजार करती रही। जिससे राणा के वंशज और जनता मे मायूसी भी देखी गई।
लेकिन अब मुख्यमंत्री डेढ़ घंटे अमझेरा मे रहेंगे लेकिन किले मे जाने का उनका कोई प्रोग्राम तय नहीं है। हालांकि प्रशासन की ओर से किले मे भी तैयारियां की गई है। वही जनता को उम्मीद है की भले ही मुख्यमंत्री मोहन यादव को किले पर आने का कोई कार्यक्रम नहीं हो लेकिन वै समय निकालकर 1857 की क्रांति के महान योद्धा को श्रद्धांजलि देने जरूर आयेगे।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें