ब्रेकिंग

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में परिवाद खारिज, अदालत ने नहीं पाया प्रथम दृष्टया आधार

सूचना

: भाजपा सरकार ने हर वर्ग का विकास किया है मप्र मे पुन बनेगी भाजपा की सरकार - विधायक महेंद्र भाई भाभोर

Admin

Sun, Aug 27, 2023


अमझेरा। भाजपा की सरकार ने हर वर्ग, हर समाज का कार्य किया है सभी को सौगाते दी है। आगामी विधानसभा चुनाव मे मप्र मे भाजपा की फिर से सरकार बनेगी एवं सरदारपुर विधानसभा मे भी भाजपा का विधायक प्रचण्ड मतो से विजय होगा उक्त बात गुजरात की गरवाड़ा विधानसभा से आये विधायक महेंद्र भाई भाभोर ने प्रेस वार्ता मे कही।

पूर्व भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष नवीन बानिया द्वारा भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण कारी योजनाओं के बारे मे विस्तार से बताया। विधायक महेंद्र भाई भाभोर ने रविवार को अमझेरा कलस्टर के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक भी सर्व ब्राह्मण समाज धर्मशाला मे ली गई । अमझेरा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर कार्यकर्ताओं से चर्चा कर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आव्हान किया।

श्री भाभोर ने कहा प्रत्याशी तय करने का काम संगठन का और शीर्ष नेतृत्व का है।कार्यकर्ता एकजुटता के साथ पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी को विजय बनाएं। आपका प्रत्याशी कमल का निशान होगा। आपने कहा कि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में कई जनहितेषी ऐसी योजनाएं चल रही है वर्तमान में लाडली बहन योजना एक बहुत अच्छी योजना है सरकार की इस तरह की जनहितेशी योजनाओं के चलते एक बार फिर भाजपा प्रदेश में सरकार बनाने में सफल होगी।

इस अवसर पर विधानसभा संयोजक राजेंद्र गर्ग, नवीन बनिया, पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र रघुवंशी, विधायक प्रवास के प्रभारी रमेश सतपुड़ा,रामसिंह मेड़ा, श्रीमती भूरिया, धर्मेंद्र मंडलोई, भगवान खंडेलवाल, नारायण पाटीदार, सरपंच प्रतिनिधि शिवा मकवाना सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी अभिजीत पंडित द्वारा दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें