ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: खुले मे लगी मटन की दुकाने हटाने को लेकर सोपा आवेदन,अतिक्रमण से त्रस्त मोहल्ले वालो ने रोड पर वाहन खड़े करने की अनुमति मांगी

Admin

Sun, Aug 18, 2024


अमझेरा। ग्राम पंचायत भवन मे ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमे नगर की कई समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने आवेदन सोपे। सियाराम सेवा समिति खेड़ापति हनुमान मंदिर के सदस्यों ने एक आवेदन दिया जिसमे बताया की मांगोद मनावर मुख्य मार्ग पर तालाब के समीप प्राचीन श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर स्थित है मंदिर के आसपास कतिपय लोगों द्वारा मटन की दुकान खुले मे संचालित की जा रही है जिससे मंदिर आने जाने वाले श्रद्धालुओ को परेशानी उतपन्न होती हे साथ हि यही इसी स्थान के पास दो निजी विद्यालय भी स्थित हे जिसमे हजारों बच्चे अध्ययन करते है । बदबू के कारण पुरा वातावरण दूषित हो रहा है । समिति के सदस्यों का कहना हे कि जब उक्त आदेवन ग्राम पंचायत सचिव को सोपा तो उनका कहना था कि जिनकी दुकाने लगी हे उनके नाम सहित शिकायत करो फिर कार्यवाही करेंगे।
रोड पर वाहन खड़े करने की अनुमति मांगी
एक अन्य आवेदन वार्ड क्रमांक 2 एवं वार्ड क्र 3 के रहवासियों ने सोपा जिसमे बताया कि भोई मोहल्ले मे अतिक्रमण की समस्या है जिसके कारण मुख्य मार्ग होने के बाद भी वाहन निकालने मे परेशानी होती है । जिस पर मोहल्ले वालों ने अपने वाहन भी रोड पर खड़े करने की अनुमति मांगी जिस पर ग्राम पंचायत सचिव ने लिखित मे दिया की मार्ग पर वाहन खड़े करने की अनुमति नही दी जाति हे आगामी दिनों मे मार्ग का अतिक्रमण हटा दिया जाएगा ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें