ब्रेकिंग

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

सूचना

: हाथो से बेवान खिंचकर पहुचे श्याम तलाई,उत्साह से मनी डोल ग्यारस

Admin

Mon, Sep 25, 2023


अमझेरा। नगर में डोल ग्यारस का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। परम्परा अनुसार कपड़े एवं लोहे के बने हाथियों के ऊपर सुसज्जित बेवान बस स्टैंड के चौक में पहुचे जिसके बाद अखाड़ो के पहलवानो ने एक से बड़कर एक करतब दिखाए। बेवनो के समक्ष नृसिह दल अखाड़ा, महावीर दल अखाड़ा, रामा दल अखाड़ा, बजरंग दल अखाड़ा, केशरी नन्दन अखाड़ा, लक्ष्मण दल अखाड़ा के पहलवानो ने सिर पर आग जलाकर गुलाब जामुन बनाना, किल लगे पटीयो पर लेटकर सिने पर बर्फ तोड़ना, शरीर मे आल पिन ओर बड़ी सुइया चुभोना, जैसे हैरत अंगेज़ कारनामे दिखाने। बड़ी संख्या में अन्य स्थानों से भी लोग पर्व को देखने पहुचे।

श्रद्धालुओं द्वारा ककड़ी, केले, नारियल की प्रसादी बेवानो पर अर्पित की गई। बजरंग व्यायाम शाला द्वारा अखाड़े के खलीफाओं का प्रतीक चिन्ह देकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमल यादव द्वारा सम्मान किया गया। ग्राम पंचायत द्वारा भी मंदिर के पुजारियों एवम अखाड़े के खलीफाओं का श्रीफल एवम दुपटटा पहनाकर सम्मान किया।

सरपंच मनु बाई मकवाना, धर्मेंद्र मण्डलोई, जमुना भूरिया, रवि पाठक, नीलाम्बर शर्मा, भगवानदास खण्डेलवाल, शुभम दीक्षित, शिवा मकवाना, सचिव गोपाल कुमावत सहित जून राज पीपला के महंत श्री श्री 1008 धनश्यामदास जी महाराज एवम दीक्षित परिवार द्वारा भी सम्मान किया।

शाम 5 बजे बाद क्रम अनुसार सबसे पहले श्री राम मंदिर का डोल एवम उसके बाद सभी डोल का चल समारोह निकला जो मनावर चौराहा होकर पुलिस थाने के पिछे श्याम तलाई पहुचा जहा बेवनो को झूला झुलाकर आरती के बाद प्रसादी लुटाई गई। बेवानो पर महिलाओं द्वारा गोद भराई की गई। रात्रि में सदर बाजार चोराहे पर चार दिशाओ में खड़े बेवानो के बीच स्थानीय भजन गायको द्वारा भजन का आयोजन किया गया। आरती कर पर्व का समापन हुआ। थाना प्रभारी संजय सिंह बेस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था सम्भाले थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें