ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: जिला पत्रकार संघ द्वारा आयोजित शब्द समागम का आयोजन कुछ ही देर में होंगा आरंभ

Admin

Sat, Sep 16, 2023

धार - जिला पत्रकार संघ द्वारा आज शनिवार को शब्द समागम 2023 रूपी भव्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के समस्त पत्रकारों का आगमन प्रारंभ हो गया है हर साल की तरह आयोजित इस अनूठे और गरिमामय शब्द समागम में देश-प्रदेश की ख्यात हस्तियों के साथ आदिवासी अंचल के धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन सहित जिलेभर के पत्रकार हिस्सा लें रहे है ।

शब्द समागम 2023 में शामिल होने के लिए केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरासिया मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव, सांसद छतरसिंह दरबार, वरिष्ठ विधायक उमंग सिंघार, धार विधायक नीना, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोज सोमानी कांग्रेस जिलाध्यक्ष कलम किशोर पाटीदार, भाजपा कार्यसमिति सदस्य राजीव यादव, नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष राजेष अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार हेमंत पाल, विजय भट्ट भी उपस्थित रहेंगे। आयोजन पत्रकार स्व. राजेन्द्र माथुर, स्व. कृष्ण लाल शर्मा व स्व. अरविंद काशिव को समर्पित है। इस अवसर पर चौरसिया ‘‘वर्तमान परिवेश में पत्रकारिता की चुनौतियां’’ विषय पर अपना उद्बोधन भी देंगे। आयोजित शब्द समागम 2023 में प्रतिष्ठित धार की धड़कन स्मारिका का विमोचन भी होगा। इस अवसर पर जिलेभर के 1000 पत्रकारों को पांच-पांच लाख की बीमा पॉलिसी का वितरण होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें