: विधानसभा चुनाव को लेकर एसडीएम ने ली बीएलओ की बैठक
Admin
Tue, Aug 22, 2023
अमझेरा। आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के परिप्रेक्ष्य अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरदारपुर राहुल चौहान द्वारा जनशिक्षा केन्द्र शा.उ.मा.वि.अमझेरा में मतदान केन्द्र क्र.236 से 273 तक के समस्त बूथ लेवल अधिकारियों व इन मतदान केन्द्रों के समस्त सुपरवाईज़रों व सेक्टर अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली गई। बैठक में टप्पा तहसील अमझेरा के नायब तहसीलदार पंकज यादव व संकुल प्राचार्य आर पी दोहरे व संकुल के जनशिक्षक सुशील कुमार खंडेलवाल, व जनशिक्षक कैलाश चन्द्र बघेल उपस्थित रहें।

बैठक एस डी एम द्वारा उपस्थित समस्त BLO से द्वितीय पुनरीक्षित निर्वाचाक नामावलीयों के कार्यों के तहत समीक्षा करते हुए भरे गए आवेदन फार्म 6 , 7 , 8 की संख्यात्मक जानकारी व दिव्यांग मतदाताओं की जानकारी की समीक्षा करते हुए इपिक रेशों के अनुपात में मतदाताओं के नाम जोडें जाने हेतु और अधिक प्रयास करने हेतु निर्देश दिये गए। अगर ईपिक रेशों के अनुपात में नाम जोडें गए मतदाताओं की संख्या 60% से कम होने पर संबंधित BLO को कारण बताओं सूचना पत्र के तहत जवाब लिया जावेगा। ऐसी स्थिति में समस्त BLO को गंभीरतापूर्वक व तत्परतापूर्वक कार्य करने हेतु मतदाताओं के घर घर जाकर कार्य करने हेतु निर्देश दिये गए। अगर किसी भी BLO द्वारा उक्त कार्य करने में कार्य के प्रति उदासीनता व लापरवाही बरती जाती हैं, तो निश्चित रुप से उनके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जावेगी।
मतदान केन्द्रों पर मूलभत सुविधाओं की न्यूनतम उपलब्धता सुनिश्चित हों। रेम्प सुविधा, मतदान केन्द्रों पर दो दरवाजे, शौचालय की उपलब्धता, बिजली की उपलब्धता आदि मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु नायब तहसीलदार पंकज जी यादव को निर्देशित करते हुए समस्त मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया। व समस्त बूथ लेवल अधिकारियों को मतदाताओं के डो़र टू डोर , घर घर जाकर नये मतदाताओं जिनकी आयु दि.01.10.2023 को 18 वर्ष पूर्णं होने वाले नामों को जोड़ने, व किसी कारण से हटाने, व नाम संशोधन की जैसे मतदाताओं के नामों में सरनेम जोड़ा जाना प्रक्रिया सम्पन्न करने हेतु निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन