ब्रेकिंग

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में परिवाद खारिज, अदालत ने नहीं पाया प्रथम दृष्टया आधार

सूचना

: धार-अलीराजपुर जिले की विधानसभा सीटों की धरातल पर संघ ने संभाली कमान, अपने हाथों में लिया समन्वय का जिम्मा,अल्प सूचना पर मोहनखेड़ा में हुई संघ की बड़ी बैठक, शेष विधानसभा उम्मीदवारों के नाम पर भी हुआ मंथन

Admin

Tue, Oct 17, 2023

सरदारपुर । विधानसभा चुनाव के बिच रूठे कार्यकर्ताओं एवं समन्वय बनाने का जिम्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने हाथ में ले लिया है। धार एवं अलीराजपुर जिले की प्रत्येक विधानसभा की धरातल की सारी जानकारी संघ एकत्रित कर भाजपा नेताओं से बात कर रहा है। आगामी चुनाव को लेकर इसी के आधार पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इसको लेकर संघ ने जिले के अपने कई पुराने कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर दिया है।

हाल ही में मोहनखेड़ा जैन तीर्थ पर इसी को लेकर संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त बैठक में संघ के प्रांत प्रचारक बलिराम पटेल, भाजपा संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम सहित संघ के कई प्रांत स्तर के पदाधिकारी के अलावा धार व अलीराजपुर भाजपा जिलाध्यक्ष सहित दोनों जिले की विधानसभाओ के अनेक नेता शामिल हुए थे।

संघ के लोकसभा संयोजक सहित कई पदाधिकारियों ने भाजपा नेताओं से फीडबैक लेकर कार्यकर्ताओं की नाराजगी सहित चुनावी समन्वय बनाने पर चर्चा की है। इस दौरान अंतिम व्यक्ति तक कैसे पहुंचना इसको लेकर भी संघ ने भाजपा नेताओं को निर्देश देते हुए दायित्व सौंपने की तैयारी की है। बैठक में भाजपा ने पोलिंग बूथ तक मतदान कराने योजना की जानकारी दी एवं संघ के कार्यकर्ता समाज में जन जागरण कर अधिकतम लोगों से देश प्रथम के नारे के साथ वोटिंग करने का आह्वान करेगे, इस पर चर्चा अधिक समय तक चली है।

उम्मीदवारों के नाम पर हुआ मंथन -
धार-आलिराजपुर जिला जनजाति बाहुल्य जिला है। जहां पर भाजपा की पैठ नगर कस्बों में है तो वही संघ व सेवाभारती का नेटवर्क निचे गांवों से लेकर मजरों टोलों की बस्ती तक है। इस दोनों धार व आलिराजपुर जिलो में संघ की भुमिका महत्वपूर्ण व निर्णायक रहने वाली है। ऐसे में मोहनखेड़ा में हुई यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सूत्र बताते है कि अत्यंत गोपनीय व अल्प सुचना पर आयोजित हुई इस बैठक में कई अहम निर्णय भी लिए गए। यहां तक धार व अलीराजपुर जिले की बची हुई विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामो पर भी गहराई से मंथन हुआ है।

संघ ने अभी से दिया लोकसभा संयोजक -
सूत्रों के अनुसार बीते 2 से 3 माह के बीच संघ ने धार व अलीराजपुर जिले की विधानसभा सीटों पर जमीनी स्तर पर काम कर स्थिती जानी थी। जिसको देखते हुए विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही संघ ने अपने वर्षों पुराने अनुभवी कार्यकर्ता को लोकसभा का संयोजक बनाया है। जिले की स्थिति को देखते हुए चुनाव नजदीक आते ही संघ ने मोर्चा संभाल लिया है। इसी के तहत आगे ही रणनिती बनाकर काम किए जाएंगे। यहां तक की भाजपा के रूठे नेताओं को मनाने का काम भी संघ के स्वयंसेवक करेंगे तथा शिकवा-शिकायतों पर नाराजगी दूर करने के लिए संघ कार्यकर्ता जुटेंगे। टिकट वितरण को लेकर नाराज कार्यकर्ताओं से भी संघ वन-टू-वन चर्चा करेंगा। आगामी दिनों में कई महत्वपूर्ण बैठक भी संघ लेगा जिसमें प्रत्याशियों की जमीनी रिपोर्ट पर भी कार्य करने की रणनीति बनाई जाएगी। समन्वय की दृष्टि से लोकसभा व विधानसभा स्तर पर संघ ने संयोजक व प्रभारी बनाए है, जो प्रत्येक विधानसभा सीट पर नजरें जमाए हुए है। नेताओं की चुनाव को लेकर किसी तरह की शिकायतें सामने आती है तो संघ के इशारों पर ही पार्टी बड़ा निर्णय लेगी।

इधर, संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों से इस बैठक को लेकर चर्चा की तो उनका कहना था कि ऐसी बैठक विचार परिवार के कार्यकर्ताओं के साथ नियमित होती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें