: बरमंडल में लहसुन चोरी में राजोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता,3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लहसुन की जप्त
Admin
Tue, Sep 12, 2023
सरदारपुर। ग्राम बरमंडल में हुई हजारो रूपये की लहसुन चोरी के मामले में राजोद पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल 6 सितंबर को फरियादी परमानंद पिता शंकरलाल मारू निवासी बरमण्डल के द्वारा राजोद थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर से 20 कट्टी लहसुन की चोरी कर ले गए है। पुलिस द्वारा अपराध अज्ञात व्यक्तियों के प्रकरण दर्ज किया था। फरियादी के मकान का काम होने से उसके द्वारा लहसुन गांव के ही दशरथ पाटीदार के मकान में रखी थी।
संपत्ति संबंधी अपराधों में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह द्वारा अज्ञात व्यक्तियों की धर पकड हेतु निर्देशित किया गया । जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इन्द्रजीत सिंह बाकलवार एवं सरदारपुर एसडीओपी आशुतोष पटेल के मार्गदर्शन में थाना राजोद द्वारा मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसडीओपी आशुतोष पटेल ने बताया की 11 सितम्बर को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि शुभम पाटीदार, सुनिल कुमावत व जीवन कुमावत घटना की रात को बरखेडा रोड पर बैठ कर परमानंद मारू की लहसुन चोरी होने के संबंध में आपस में बातचीत कर रहे है । मुखबिर की सूचना पर तत्काल तीनों व्यक्तियों को पकड़कर थाने पर लाया।
जिनसे संबंधित अपराध के बारे में सघनता से पूछताछ करने पर बताया कि शुभम पिता दशरथ पाटीदार निवासी बरमण्डल द्वारा अपने दोस्त सुनिल कुमावत पिता मोहनलाल कुमावत निवासी मोयाखेडा व जीवन पिता बगदीराम कुमावत निवासी खुटपला को फोन से तलब कर मोके पर बुलाया व योजना बनाकर मकान का ताला तोड़कर परमानंद मारू की 20 कट्टी लहसुन चुरा कर ले गए। जिसे घर के कोठे में छुपाकर रखी थी। आरोपियों की निशानदेही पर 20 कट्टी लहसुन कीमती करीब 95 हजार रुपये की बरामद की गयी।
आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित कछावा, उपनिरीक्षक विक्रम सिंह देवड़ा, प्रधान आरक्षक मंगल सिंह मेडा, आरक्षक मोहित सेन व दीपक शर्मा का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन