ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: राजोद पुलिस ने पाँच वर्षों से फरार दो स्थाई वारण्टियों को किया गिरफ्तार

Admin

Wed, Nov 8, 2023

राजोद । थाना राजोद पुलिस द्वारा पाँच वर्षों से फरार दो स्थाई वारण्टियों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक धार मनोजकुमारसिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ.इन्द्रजीत बाकलवार के निर्देशन में तथा एसडीओपी सरदारपुर आशुतोष पटेल के मार्गदर्शन में आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए स्थाई एवं फरार वारंटियों की धरपकड़ अभियान के तहत आज दिनांक 08.11.2023 की रात्री में प्रकरण क्रमांक 244/2016 धारा 294, 323, 325, 506, 34 भादवि में फरार आरोपी वारंटी मुकेश पिता रतन कोली जाति भील निवासी ग्राम धनलबाव बरमंडल थाना राजोद एवं तीन प्रकरण क्रमांक 1585/2017, 1586/2017, 16/2017 धारा:- 138 एन. आई. एक्ट में फरार दरियावसिंह पिता रामसिंह बामनिया निवासी ग्राम राजोद हाल ग्राम उटावद जिल धार को टीम द्वारा रात्री में दबिश देकर गिरफ्तार किया है, इस प्रकार से कुल 04 स्थाई वारंट तामील किये है। उक्त सराहनीय कार्य थाना प्रभारी राजोद हिरूसिंह रावत की टीम जिसमें उनि विक्रम देवडा, आर. 1043 मोहित सेन, आर.1010 रोहित नागर, आर. 929 ईश्वर गरूडा, आर.381 भंवरसिंह निनामा व आरक्षक प्रशांत साइबर सेल धार कि भूमिका रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें