ब्रेकिंग

सिविल हॉस्पिटल में सम्पन्न हुआ विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 40 यूनिट रक्त संग्रहित

पशु चिकित्सा अधिकारी शर्मा हुए सेवानिवृत्त, सम्मान कर बिदाई दी

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने मांगोद में किसानों के साथ सुनी मन की बात

सिविल अस्पताल के प्रभारी बीएमओ डाॅ सचिन द्विवेदी के कार्यकाल मे दो और उपलब्धि स्त्री रोग विशेषज्ञ और हब लैब की सुविधा

क्रिकेट मे अनुशासन और एकजुटता से सफलता मिलती है - विधायक प्रताप ग्रेवाल

सूचना

: पांच अलग-अलग ब्रांड की 33 लाख की अवैध शराब राजगढ़ पुलिस ने की जब्त,चुनाव के पूर्व पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Admin

Sun, Oct 8, 2023

राजगढ़। विधानसभा चुनाव के पूर्व पुलिस को अवेध शराब जब्त करने में बड़ी सफलता मिली है। कल जहा बदनावर में लाखो की अवैध शराब पकड़ी थी वही आज राजगढ़ में पुलिस को करीब 33 लाख की शराब पकड़ने में सफलता मिली है। पिछले एक माह में जिले में पुलिस ने शराब के अवेध कारोबारियों की कमर तोड दी है।

एसडीओपी आषुतोष पटेल ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए श पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इंद्रजीत बकलवार के निर्देशन में थाना प्रभारी राजगढ़ श संजय रावत एवं थाना राजगढ़ की टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए इंदौर अहमदाबाद हाईवे पर रात्रि चेकिंग के दौरान 635 पेटी अवैध शराब सहित आयशर जप्त किया गया है।

जप्त की गई शराब में पांच अलग-अलग ब्रांड की शराब निम्नानुसार है-

1.लंदन प्राइड व्हिस्की 95 पेटी

  1. गोवा व्हिस्की 115 पेटी
    3.बैगपाइपर व्हिस्की 140 पेटी
    4.माउंट बियर 145 पेटी
    5.किंगफिशर बियर 140 पेटी इस प्रकार से 3296500 की 635 पेटी अवैध शराब सहित 18 लाख की आईसर कुल मशरूका (लगभग 51 लाख) 5096500 जप्त किया गया है। प्रकरण में मौके से एक आरोपी लाल सिंह पिता नब्बू डामोर जिला झाबुआ को गिरफ्तार किया गया है। कार्यवाही जारी है

सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी राजगढ़ संजय रावत के साथ उप निरीक्षक दीपिका बामनिया, उप निरीक्षक पृथ्वीराज तोमर, सहायक उप निरीक्षक रविंद्र जाट, ASI सुनील राजपूत, प्रधान आरक्षक सिरदार अजनार, प्रधान आर विपिन कटारा, प्रधान आर नंदराम, आर सुनील, सैनिक प्रकाश हटीला, आरक्षक मून सिंह, आरक्षक दिलीप एवं आरक्षक सतपाल जाट की विशेष भूमिका रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें