: प्रताप ने दसई में दिखाया प्रताप जनसंपर्क में झोकी ताकत नुक्कड़ सभा हुई
Admin
Sun, Nov 12, 2023
दसई। सरदारपुर विधानसभा का सबसे बड़ा ग्राम कहे जाने वाला दसई में 11 नवंबर को कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप ग्रेवाल ने सैकड़ो युवा कांग्रेसि के साथ तूफानी जनसंपर्क किया झोकी ताकत ग्रेवाल ने गौशाला रोड से जनसंपर्क प्रारंभ किया नरसी मोहल्ला, नयाबाजार इलायजी चौक, केलवाड़, खड़की, जूनाबाजार, तोरण दरवाजा, खोखामाता मोहल्ला,हरदेवलाल, आदि में जनसंपर्क किया यहां सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण व पाटीदार समाज स्थित धर्मशाला में अंबिकामाता मंदिर दर्शन करने के पश्चात एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।

विधायक प्रताप ग्रेवाल ने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं होते हुए भी दसई मैं विकास किया है लोहरी की पक्की सड़क, भेरुवल्ला से लोहारी पक्की सड़क कन्या शाला में बाउंड्री वॉल हाई सेकेंडरी स्कूल की बाउंड्री वॉल, इच्छा पूर्ण पर भवन निर्माण काली कराई से जल की व्यवस्था आदि अनेक कार्य किए गए हैं।

प्रदेश मैं भाजपा के खिलाफ किसानों का आक्रोश है कांग्रेस की सरकार बन रही है किसानों के 2 लाख तक के कर्ज माफ करेंगे किसानों के पांच हार्स पावर तक के बिजली बिल नहीं आएगा गैस सिलेंडर भी ₹500 में दिए जाएंगे बहनों को ₹1500 प्रति माह मिलेंगे 11 वचन देते हैं कांग्रेस पार्टी की घोषणा नहीं गारंटी है वचन है आप सभी किसान मतदाता कांग्रेस को जीता कर प्रदेश में सरकार बनाएं सभा के दौरान भाजपा छोड़कर अनिल धुंध एवं साथियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की प्रताप ग्रेवाल ने स्वागत किया।
सभा के अवसर पर जनपद प्रतिनिधि ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद पाटीदार सरपंच कन्हैयालाल परमार वरिष्ठ कांग्रेस नेता बद्रीलाल पाटीदार, रामकरण पटेल, अमृत पाटीदार, अशोकसिंह रघुवंशी, सुभाष पटेल, राजेंद्र पुरोहित, महेंद्र डांगी ईश्वरलाल पाटीदार मनोज धन्नाजी ,पवन भूत राजेश मारू गोवर्धन पाटीदार,अनिल कानाभोपा, भारत होटल, रवि पाटीदार, पंकज सुनारिया टांडाखेड़ा सरपंच पदमपुरा सरपंच खुटपला सरपंच सहित बड़ी संख्या में नगर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन