ब्रेकिंग

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में परिवाद खारिज, अदालत ने नहीं पाया प्रथम दृष्टया आधार

सूचना

: बलराम जयंती पर धाकड समाज ने भगवान धरणीधर की शोभायात्रा निकाली,धुमधाम से मनाया जन्मोत्सव

Admin

Wed, Sep 6, 2023


राजोद।। मंगलवार को धाकड़ युवा संघ के तत्वाधान में धरणीधर भगवान बलराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया ।

एक विशाल चल समारोह निकल गया।शोभायात्रा की शुरुआत रानीखेड़ी स्थित जय मां विश्वेश्वरी माता मंदिर से पूजा अर्चना के साथ हुई शोभायात्रा में खाक चौक व्यायाम शाला खाचरोद के कलाकारो द्वारा मलखंब पर एक से बढ़कर एक एक हेरत अंगेज करतब दिखाए गए।

यात्रा का मुख्य आकर्षण का केंद्र दिल्ली से आए हनुमान जी की वेशभूषा पहने युवक मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा में दो घुड़सवार धर्म पताका लिए आगे आगे चल रहे थे। पीछे डीजे व ढोल ढमाकों की धुन पर युवा थिरक रहे थे। वहीं पीछे चल रहे वाहन से तोप द्वारा पुष्प वर्षा की जा रही थी। वही बजरंगबली की वेशभूषा धारण किए युवक पिछे ट्रेक्टर मे विराजमान थे।वहीं पिछे ट्राली मे भगवान धरणीधर के चित्र व बलराम जी का हल रखा था ट्राली को फुलो से सजाया गया था भगवान धरणीधर व हल की महिलाओं द्वारा रास्ते भर पुजन अर्चन किया गया।

यात्रा मुख्य मार्ग से होते चामुंडा चौक ,बस स्टैंड, सदर बाजार ,धोबीवडली ,गांधी चौक, होते आथमनावास स्थित श्री कृष्ण मंदिर पर पहुंची । जहां धरणीधर भगवान बलराम के चित्र की पूजा अर्चना कर प्रसादी बाटी गई। चल समारोह मे शामिल लोगों का रास्ते भर पुष्प वर्षों की व शीतल पेय पिला कर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। चल समारोह मे बडी संख्या में लोग शामिल हुए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें