: राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत द्वारा स्वर्गीय श्री मिश्री लाल सोलंकी के निधन पर शोक व्यक्त किया
Admin
Thu, Feb 23, 2023बदनावर। राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के उज्जैन संभागीय अध्यक्ष मिश्री लाल सोलंकी के आकस्मिक निधन पर पत्रकार मोर्चा के पत्रकार साथियों द्वारा रतलाम उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों वह पत्रकारिता में उनके योगदान, सामाजिक कार्य सामाजिक कार्यपर चर्चा कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मोर्चा के महानियंत्रक श्री के सी यादव प्रदेश अध्यक्ष दलजीत गुरुदत्ता प्रदेश महासचिव अल्ताफ मंसूरी,राजेंद्र सिंह चौहान , वरिष्ठ पत्रकार प्रोफेसर डीके शर्मा जिला अध्यक्ष राजेंद्र कोठारी उपाध्यक्ष ललित चोपड़ा आलोट से दिनेश जागलवा जाकिर हुसैन आदि पत्रकार द्वारा स्वर्गीय सोलंकी को श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर उनके पुत्र देवेंद्र सोलंकी एवं परिवार जन उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन