ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: सावन के माह में होगी संगीतमय हनुमान चालीसा,एक अगस्त को सामूहिक पाठ का भव्य आयोजन,

Admin

Wed, Jul 26, 2023

  

   

धार।  पवित्र सावन के महीने में यहां एक अगस्त को संगीतमय हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस पाठ में सैकड़ों लोग एकसाथ हनुमान चालीसा का संगीत के साथ पाठ करेंगे। 

   यह जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष पंडित छोटू शास्त्री ने बताया कि सनातन काल से अधिक मास का महत्व एवं उसके दौरान किए धार्मिक आचरण एवं कार्य का फल कई गुना बढ जाता है। इन्हीं पुनीत  विचारों को ध्यान में रखते हुए एक अगस्त को शाम 5 से साढ़े 6 बजे तक डेढ़ घंटा प्रसिद्ध श्री पवन पुत्र सुंदरकांड मंडल अमझेरा द्वारा सामूहिक संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है। 

    उन्होंने बताया कि ये आयोजन जेएमडी गार्डन मे किया जाएगा। आयोजन के लिए एक समिति भी गठित की गई है जो सारी व्यवस्थाएं देखेगी। इसमें उपाध्यक्ष सुरेश प्रजापति, सचिव पं. धर्मेन्द्र जोशी, सहसचिव  सुरेश परमार (सोनू रेस्टोरेंट )रमेश कश्यप, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र सोनी, संरक्षक कृष्णकांत पटेल, अशोक मनोहर जोशी, संयोजक श्रीकांत द्विवेदी, संतोष पांडेय, हरि काका केमिस्ट, मीडिया प्रभारी गोपाल खंडेलवाल, प्रचार मंत्री डीएस बैरागी होंगे। 

   विशेष आमंत्रित सदस्यों में पं. हर्षित मिश्रा, कैलाश चौधरी, जितेंद्र यादव, शिवम मालवीय, दत्रात्रय मुकादम , दिलीप दुबे, विजय दुबे, धर्मेन्द्र चौहान, ओपी सोनी होंगे। आयोजन समिति ने सभी हनुमान और राम भक्तों से कार्यक्रम में पधारने की अपील की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें